ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
भिलाई

आकस्मिक निरीक्षण में लापरवाही मिली, एएसआई को लाइन अटैच करने का आदेश

भिलाई।  दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग द्वारा थाना खुर्सीपार में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक करण सोनकर को लाइन अटैच किया गया है।

उनका कार्य संतोषप्रद न पाए जाने के कारण तत्काल प्रभाव से उन्हें थाना खुर्सीपार से हटाकर पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ किया गया है।

दरहसल 05 नवंबर 2024 दिन मंगलवार को पुलिस महानिरीक्षक गर्ग ने छावनी CSP ऑफिस का आकस्मिक निरीक्षण किया।

जिसमें अनुविभाग के अधीनस्थ सभी थानों के लंबित अपराध, मर्ग और चालान मामलों की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान थाना खुर्सीपार में लंबित अपराध की विवेचना में सहायक उप निरीक्षक करण सोनकर की कार्यप्रणाली संतोषप्रद नहीं पाई गई।

उनका रवैया कार्य के प्रति उदासीन प्रतीत हुआ, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें थाना खुर्सीपार से तत्काल हटाकर पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ करने का निर्णय लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि पुलिस विभाग में किसी भी प्रकार की शिथिलता और कार्य के प्रति लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

दुर्ग रेंज के सभी पुलिसकर्मियों को कार्य के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता का परिचय देने की अपेक्षा की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button