ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
भिलाई

दुर्ग जिले के थाने में धरना प्रदर्शन के बाद दो लोगों पर मामला दर्ज

भिलाई। दुर्ग जले के भिलाई कोहका स्थित एक मंदिर के पुजारी को गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है। आरोपी रविन्द्र राय, दिनेश राय उर्फ टिल्ला निवासी कोहका के खिलाफ धारा 191 (1), 296, 351 (2), 3 (5) का अपराध दर्ज करते हुए जांच में लिया है।

बता दें कि अपराध दर्ज करने को लेकर मंदिर पुजारी और आम जनता ने थाने का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए थे। काफी देर तक हो हल्ला होने के बाद आखिरकार अपराध दर्ज कर लिया गया। मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है।

पुरानी बस्ती कोहका दक्षिणेश्वर हनुमान मंदर के पुजारी श्रीराम पाण्डेय (38 वर्ष) पिता स्व. देवनारायण पाण्डेय ने पुलिस को शिकायत में बताया कि वे दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर कुरूद रोड कोहका में पुजारी का काम करते है। दिनांक 12/11/2024 के शाम 6 बजे में कुरूद रोड कोहका दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर में रोजाना की तरह पूजा-पाठ करने के लिए गया था तथा पूजा करने के लिए तैयारी कर रहा था।

शाम करीबन 07:45 बजे मेरे पड़ोस में रहने वाले रविन्द्र राय एवं दिनेश राय उर्फ टिल्ला दोनो भाई मंदिर के पास आये और मुझे शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे। मना करने पर दोनों एक राय होकर आक्रोश में आकर माँ बहन की अश्लील गाली गलौज करने लगे।

मना किया तो रविन्द्र राय पास में रखे इंट का टुकड़ा उठाकर तथा दिनेश राय उर्फ टिल्ला अपने पास रखे चाकू से मार दूंगा कहकर दोनो धमकी देकर लड़ाई झगड़ा पर उतारू हो गय थे. आसपास के श्रद्धालुयों की भीड़ को देखकर वहीं से भाग गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button