ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
देश

बरिमा बरडांडपारा का आ. बा.केंद्र आदर्श केंद्र बनने की ओर अग्रसर

मैनपाट ब्लॉक के उपस्वास्थ्य केंद्र उरंगा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बरिमा के आंगनबाड़ी केंद्र बरडांडपारा में ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया। पिरामल स्वास्थ्य के गांधी फेलो दीपांशु गुप्ता के द्वारा पिछले दस माह से मातृ एंव शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के संबंध में निरंतर वीएचएसएनडी सत्र में सहयोगार्थ के लिए कार्य किए जा रहे हैं।

यहाँ पर गर्भवती महिलाओं के पेट की जांच के लिए परीक्षण टेबल, पर्दे, बैठने के लिए दरी, कुर्सी एवं VHSND बैनर की उपलब्धता नही थी, जिससे गर्भवती महिलाओं को जांच में समस्याएं आती थी। इस समस्या के समाधान के लिए गांधी फेलो दीपांशु गुप्ता के द्वारा पहल करके VHSNC एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर से फंड की मांग की गई, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्र बरडांडपारा में परीक्षण टेबल, पर्दे, बैठने के लिए दरी, कुर्सी एवं VHSND बैनर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।

इस कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शन के रूप में श्री देवसाय जी (सरपंच बरिमा) एवं स्वास्थ्य विभाग से खंड विकास अधिकारी रवि सिंह पैंकरा जी रहे जिन्होंने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। आज की VHSND सत्र में 2 महिलाओं के पेट की जांच सफलतापूर्वक की गई, जल्द ही इसे आदर्श आंगनवाड़ी केंद्र के रूप में पहचाना जाएगा।

LHV जयंती बरला जी ने पिरामल स्वास्थ्य के गांधी फेलो के अथक प्रयासों की सराहना की इससे अब महिलाओं को जांच कराने के लिए दूर सीएचसी/एएएम नहीं जाना पड़ेगा। जो माता एवं शिशु दोनों के स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। इस कार्यक्रम में एएनएम जसिंता जी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सावित्री जी,जानकी जी, सोनमती जी, फुलंती जी सहायिका उमा बाई जी, मुलारो जी, मितानिन सावित्रा जी,पार्वती जी, गर्भवती एवं शिशुवती महिला एवं अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button