राजधानी में गैंगवार की वारदात, डबल मर्डर से मचा हड़कंप

रायपुर | रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र में स्थित आमासिवनी शराब दुकान के पास दो गुटों में विवाद हो गया। इस दौरान आरोपी हरीश ने अपने साथियों के साथ चाकू से हमला कर रोहित नामक युवक की हत्या कर दी। इतने में मामला शांत होने के बजाय रोहित के साथियों में बदला का भावना जग गया।



रोहित के गुस्साए दोस्तों ने पहले आरोपी हरीश का अपहरण किया। उसे घर से तीन किमी दूर लेकर गए। इसके बाद रोहित के गुस्साए दोस्तों ने हरीश की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार घटना से दो अन्य युवक भी घायल हैं।



राजधानी में डबल मर्डर की घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। संदेहियों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही आरोपियों की खोजबीन जारी है।
दरअसल, आमासिवनी स्थित शराब भट्टी है। शराब भट्टी में खाने-पीने के दौरान रोहित और हरीश के गुटों के बीच विवाद हुआ। इस दौरान हरीश और उसके साथियों ने चाकू से गोदकर रोहित नामक युवक की हत्या कर दी।