ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
बलोदा बाज़ार

खदान में महिला का शव मिलने का मामला, हत्या की साजिश का खुलासा

बलौदा बाजार:थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढाबाडीह के पास बंद पड़ी खदान में तैरते हुए एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पानी से निकालकर पंचनामा और विधिवत जांच की गई। जांच के दौरान शव के पास से ₹500-500 की तीन गड्डियों में कुल डेढ़ लाख रुपये बरामद हुए, जिसे विधिवत जब्त किया गया।

शव की जांच में पाया गया कि मृतका के गले और शरीर पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। शव की पहचान काजल (किन्नर), निवासी जोरा, जिला रायपुर के रूप में हुई। मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना तेलीबांधा, रायपुर में दर्ज थी।

हत्या की वजह और साजिश

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी तपस्या किन्नर, जो मुंबई से आकर रायपुर के जोरा स्थित किन्नर भवन में रह रही थी, मठ की प्रमुख बनना चाहती थी। काजल उसके रास्ते की सबसे बड़ी बाधा थी। इसी वजह से तपस्या ने काजल की हत्या की साजिश रची।

तपस्या ने निशा श्रीवास को 12 लाख रुपये दिए, जिसमें से 6 लाख रुपये सुपारी किलर को दिए गए। योजना के तहत निशा ने अपने ड्राइवर हिमांशु बंजारे के साथ काजल को बलौदा बाजार की ओर यह कहकर बुलाया कि ₹3 लाख का बंटवारा करना है।

17 नवंबर 2024 को शाम के समय काजल को खदान के पास ले जाया गया। वहां पहले से मौजूद सुपारी किलर अंकुश और कुलदीप ने धारदार हथियार से काजल की हत्या कर दी और शव को खदान में फेंक दिया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने साइबर सेल की मदद से आरोपियों का पता लगाया। पुलिस ने सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से ₹10,50,000 नगदी, एक अर्टिगा कार, एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया।

गिरफ्तार आरोपी

तपस्या किन्नर उर्फ मोहम्मद इमरान भोईर (36 वर्ष), निवासी किन्नर भवन, जोरा, रायपुर

निशा श्रीवास किन्नर (51 वर्ष), निवासी धरमपुरा, रायपुर

हिमांशु बंजारे (28 वर्ष), निवासी मंदिरहसौद, रायपुर

कुलदीप कुमार कुरील (29 वर्ष), निवासी सिविल लाइन, रायपुर

अंकुश चौधरी (28 वर्ष), निवासी सिविल लाइन, रायपुर

पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button