ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप: स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षक और डिप्टी रेंजर पर आरोप

मनेंद्रगढ़।  मनेंद्रगढ़-चिरमिरी जिले से 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गैंगरेप की वारदात में शामिल 4 आरोपियों में स्कूल का प्रिंसिपल, हेडमास्टर के साथ ही एक लेक्चरर और एक डिप्टी रेंजर शामिल हैं। पीड़ित छात्रा के इस खुलासे के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला जनकपुर थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, शासकीय स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा को प्रिंसिपल अशोक कुमार कुशवाहा (55 साल), लेक्चरर कुशल सिंह परिहार (50 साल) और हेडमास्टर (CSC) रावेन्द्र कुशवाहा (48 साल) जनकपुर की एक कॉलोनी में किराए के मकान में ले गए। बहरासी में पदस्थ डिप्टी रेंजर बनवारी भी शिक्षकों के साथ था।

किराए के मकान में 15 नवंबर को तीन आरोपियों ने और 22 नवंबर को फिर दो आरोपियों ने छात्रा से गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने छात्रा का वीडियो भी बना लिया। जब पीड़िता ने ये बात परिजनों को बताने कही तो आरोपियों ने उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दे दी।

आरोपियों ने साथ यह भी कहा कि अगर इस बात की जानकारी किसी को पता लगी तो जान से मार देंगे। डरी सहमी छात्रा कुछ दिनों तक चुप रही, लेकिन इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से संबंध बनाने के लिए लिए ब्लैकमेल करने लगे।

जानकारी के मुताबिक 25 किलोमीटर दूर से छात्रा बस के जरिए स्कूल आना-जाना करती है। दूसरी बार दुष्कर्म की वारदात होने के बाद परेशान छात्रा ने हिम्मत जुटाई और घटना की जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन नाबालिग को लेकर जनकपुर थाना पहुंचे।

शिकायत के बाद पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लिया है। मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक तीनों शिक्षक जनकपुर विकासखंड के हाईस्कूल देवगढ़ में पदस्थ हैं और जनकपुर में किराए का मकान में रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button