ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
दुर्ग

कलेक्टर सुश्री चौधरी की अध्यक्षता में जिला क्रीडांगन निर्माण समिति की बैठक सम्पन्न

दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिला क्रीडांगन निर्माण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में उन्होंने जिला क्रीडांगन समिति में नए सदस्यों के मनोनयन, रविशंकर स्टेडियम के जीर्णाेद्धार एवं निर्माण कार्य, लीज प्रक्रिया, युवा उत्सव आयोजन एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा कर संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए।

बैठक में जिला क्रीडांगन समिति में नये सदस्यों को शामिल करने हेतु प्रस्ताव रखा गया, जिस पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल भी उपस्थित थे।

कलेक्टर सुश्री चौधरी ने अवगत कराया कि रविशंकर स्टेडियम को 33 साल के लिए बीसीसीआई को लीज पर दिया जाएगा। बीसीसीआई द्वारा स्टेडियम को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा जिससे खेल के क्षेत्र में इसे नई पहचान मिलेगी।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देषित करते हुए कहा कि स्टेडियम में खेल के अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम या स्टेडियम के आस-पास अन्य असमाजिक गतिविधियां न हो इस बात का विषेष ध्याान रखा जाए।

उन्होंने कहा कि स्टेडियम में जनवरी माह में प्रदेश स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन होना है। इसको देखते हुए जनवरी के पहले स्टेडियम में आवश्यक निर्माण कार्य एवं जीर्णाेद्धार कार्य पूर्ण कराए जाएं। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने विकासखण्ड स्तरीय एवं जिला स्तरीय स्तरीय युवा उत्सव आयोजन के संबंधित तैयारियों एवं गतिविधियों की जानकारी ली।

खेल एवं विकासखण्ड नोडल अधिकारी ने आयोजन स्थल एवं आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा खेल गतिविधियों में गढ़वा बाजा को शामिल किया जाएगा। छत्तीसगढ़ी लोकगीतों के आयोजन में मोहरी वादन को जोड़ा जाएगा।

बैठक में एडीएम अरविन्द एक्का, संयुक्त कलेक्टर हरवंश सिंह मिरी, अपर कलेक्टर मुकेश रावटे, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक विलियम लकड़ा एवं संबंधित विभाग के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button