ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
धमतरी

तेदुंए ने महिला का शिकार किया, जंगल में मिली लाश, शरीर का आधा हिस्सा गायब

धमतरी | छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में तेंदुए के हमले से महिला की मौत हो गई। आदम खोर तेंदुआ घर पर सो रही महिला को आधी रात उठा ले गया। महिला की लाश घर से 2 किलोमीटर दूर जंगल में मिली। बुजुर्ग महिला के शरीर को तेंदुए ने क्षत-विक्षत कर दिया था।

ग्रामीणों से अलर्ट रहने की अपील

ग्राम मडेली में महिला की लाश जंगल में पड़ी हुई थी। ग्रामीणों ने लाश को देखा तो वन विभाग को सूचना दी। आस-पास गांव में वन विभाग ने कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराई गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों को अलर्ट रहने कहा है।

शरीर का एक हिस्सा गायब

डीएफओ कृष्ण यादव ने बताया कि सुखबती कमार (65) अपने घर में सोई हुई थी, आधीरात तेंदुआ ने महिला को शिकार कर लिया। शरीर का एक हिस्सा गायब है और फेफड़े का एक हिस्सा भी गायब हो गया है। महिला घर पर अकेली रहती थी, उसका घर जंगल से लगा हुआ है, और घर में दरवाजा नहीं लगा हुआ था। बुजुर्ग का भतीजा कुछ-कुछ दिनों में आते रहता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button