ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़

मोटर सायकल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भिलाई |  थाना सुपेला पुलिस ने मोटरसायकल चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। चोरी की गई एक एक्टिवा और एक बाजाज डिस्कवर मोटरसायकल बरामद की गई है, जिनकी कुल कीमत 35,000 रुपये बताई जा रही है।

प्रार्थी निखिल खत्री, निवासी सिंधी कॉलोनी, स्टेशन रोड, दुर्ग ने दिनांक 11 सितंबर 2024 को सुपेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी एक्टिवा स्कूटी, जो आकाश गंगा सुपेला में खड़ी थी, किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर तथा नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में सुपेला पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी।

मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास गौठान क्षेत्र में चोरी की मोटरसायकल बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने प्रार्थी की एक्टिवा को आकाश गंगा सुपेला से चोरी किया था।

आरोपी :-
गिरफ्तार आरोपी सुमीत भोई (23 वर्ष), निवासी बांसपारा, न्यू बस स्टैंड के पीछे, दुर्ग, थाना मोहन नगर का रहने वाला है। वह आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक राजेश मिश्रा, प्रधान आरक्षक प्रकाशचंद्र तिवारी, मनीष अग्निहोत्री, एहफाज खान, सुरेंद्र गिरी, अजीत सिंह और अजय देवांगन का विशेष योगदान रहा।

प्रकरण विवरण:

  • अपराध क्रमांक: 981/2024
  • धारा: 303(2), बीएनएस
  • जप्ती: एक एक्टिवा और एक बाजाज डिस्कवर मोटरसायकल (कुल मूल्य 35,000 रुपये)

आरोपी को आज न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button