ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

जीई फाउंडेशन की धमक अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर

भिलाई। इस्पात नगरी भिलाई में बीते दशक से सामाजिक संगठन के तौर पर सक्रिय हुए गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन ने अपने काम की बदौलत अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धमक बनाई है।

पिछले हफ्ते अजरबैजान की राजधानी बाकू में हुए एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जीई फाउंडेशन को लोकमत ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड प्रदान किया है।

इस अवार्ड को हासिल करने के बाद फाउंडेशन के संयोजक द्वय प्रदीप पिल्लई और मनीष टावरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान स्थापित होने से अब उनके संगठन की जवाबदारी और भी बढ़ गई है।

उल्लेखनीय है कि गोल्डन एम्पथी  फाउंडेशन वर्ष 2016 से सक्रिय रूप से बच्चों के सुपोषण और दिव्यांग व वंचित बच्चों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है।

राजधानी बाकू में हुए लोकमत वन वर्ल्ड समिट एंड अवॉर्ड्स 2024 में जीई फाउंडेशन को यह अवार्ड प्रदान किया गया, जिसमें प्रख्यात क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू विशेष रूप से उपस्थित थे।

हालांकि जीई फाउंडेशन की ओर से प्रदीप पिल्लई और मनीष टावरी इस आयोजन में उपस्थित नहीं हो सके लेकिन अवार्ड समारोह के दौरान जीई फाउंडेशन की गतिविधियों का विशेष रूप से उल्लेख किया गया।

जिसमें वहां उपस्थित देश-विदेश के मेहमानों को जानकारी दी गई कि जीई फाउंडेशन के माध्यम से दिव्यांग और जरूरतमंद बच्चों के लिए जो अद्वितीय कार्य किए गए हैं वह समाज में बदलाव की मिसाल प्रस्तुत करते हैं।

फाउंडेशन ने न केवल बच्चों के विकास के लिए आंगनबाड़ी को अपनाया है बल्कि शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए शारीरिक और मानसिक विकलांगता से जूझ रहे बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर भी प्रदान कर रहे हैं।

इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण, खेलकूद और बच्चों के लिए स्टेशनरी वितरण जैसे कार्यक्रमों के जरिए फाउंडेशन ने समाज में सकारात्मक बदलाव के साथ महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

जीई फाउंडेशन को लोकमत ग्लोबल एक्सीलेंस अवार्ड मिलने से हर्ष का माहौल है। फाउंडेशन से जुड़े कार्यकर्ताओं व अंचल के प्रमुख लोगों ने इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button