ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
दुर्ग

मालवाहक वाहन की टक्कर से किशोरी और बच्ची गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

दुर्ग | टाटा एस मालवाहक की टक्कर से स्कूटी सवार किशोरी एवं एक बच्ची घायल हो गई ।उन्हे इलाज के लिए अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया।

प्रार्थी की शिकायत पर छावनी पुलिस ने आरोपी टाटा एस मालवाहक के चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

जानकारी के मुताबिक लाल बहादुर आटा चक्की के पास शास्त्री नगर कैंप एक भिलाई निवासी नवजीत कुमार साव ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है।

18 दिसंबर की शाम को उसका चचेरा भाई रितिकेश अपनी छोटी बहन निहारिका 15 वर्ष एवं भतीजी सानवी कुमारी 12 वर्ष को बैठाकर एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 पी 6559 से बैकुंठ मंदिर दर्शन के लिए गया हुआ था।

रितिकेष ने अपनी स्कूटी को बैकुंठ धाम मंदिर में गेट रोड के किनारे खड़ी कर दिया था और मंदिर के अंदर जाने के लिए वे रोड के किनारे खड़े थे।

उसी समय नंदनी चौक की ओर से आ रही टाटा एस मालवाहक क्रमांक सीजी 04 जे सी 2301 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए

टक्कर मार दी। इससे निहारिका के सिर, पैर, हाथ तथा सानवी कुमारी के दाहिने हाथ, सिर, शरीर के अन्य हिस्सों में चोटे आई जिन्हें इलाज के लिए शासकीय अस्पताल सुपेला ले जाया गया।

वहां से उन्हें रेफर कर बीएम शाह अस्पताल ले जाकर भर्ती किया गया।दुर्घटना में एक्टिवा भी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button