ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
रायपुर

छत्तीसगढ़ में मौसम का बदला मिजाज: 27-28 दिसंबर को बारिश, ओलावृष्टि और ठंड बढ़ने की संभावना

रायपुर। प्रदेश का मौसम बदल रहा है। सुबह से ठंडी हवाएं चल रही है। यह परिवर्तन पश्चिमी विक्षोभ के कारण जारी है। प्रदेश के एक दो स्थानों पर हल्की बून्दाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

वहीं, रायपुर मौसम विभाग ने 27 व 28 दिसंबर के लिए प्रदेश में गरज चमक के साथ वज्रपात, ओले व हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की सम्भावना नहीं है। न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की संभावना है।

रायपुर मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण आंध्र प्रदेश-उत्तरी तमिलनाडु तटों से दूर बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य क्षेत्र पर बना निम्न दबाव का क्षेत्र आज,

25 दिसंबर को भारतीय समयानुसार सुबह 0830 बजे दक्षिण आंध्र प्रदेश-उत्तरी तमिलनाडु तटों से दूर बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे सटे दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र पर स्थित है। अगले 24 घंटों के दौरान इसके उसी क्षेत्र में धीरे-धीरे कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में तब्दील होने की संभावना है।

कल पंजाब और उसके आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ अब हरियाणा और उसके आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर स्थित है।

आज 25 दिसम्बर को आकाश सामान्यतः मेघमय रहने के साथ हल्की वर्षा या फुहारें पड़ने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 28°C और 18°C के आसपास रहने की संभावना है।

लालपुर रायपुर में 28.8, माना एयरपोर्ट 28.3, बिलासपुर 26.6, पेंड्रारोड़ 26.9, अम्बिकापुर 26.7, जगदलपुर 26.6, दुर्ग 28.8, राजनांदगांव 28.0 रहा।
दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, आंध्र प्रदेश और उत्तर तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

27 दिसंबर से राजस्थान, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में बारिश और गरज के साथ बौछारों में वृद्धि होगी, जो उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के हिस्सों तक फैल जाएगी|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button