ब्रेकिंग
दुर्ग में अवैध ब्याज वसूली का मामला: दो महिला आरोपी गिरफ्तार, ₹3.79 लाख नकद और ब्लैंक चेक बरामद बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास बालोद में करंट लगाकर हत्या के मामले का खुलासा, बहू समेत दो आरोपियों को आजीवन कारावास जमही टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को टोल में राहत देने की मांग, NH-930 की मरम्मत के लिए नितिन गडकरी ... छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन द्वारा ‘मातृ शक्ति सम्मान समारोह’ का आयोजन 31 अक्टूबर को दुर्ग में मुख्यमं... बालोद में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार, ₹2,050 नगद और 52 पत्ती ताश जब्त गुण्डरदेही में ₹50 हजार के अवैध पटाखे जब्त, किराना दुकान के पास भंडारण कर की जा रही थी बिक्री दल्लीराजहरा में मिशन वात्सल्य एवं मिशन शक्ति शिविर, विद्यार्थियों को बाल अधिकार और महिला सुरक्षा की ... छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना
छत्तीसगढ़

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का निधन, 92 वर्ष की उम्र में देश ने खोया महान नेता

देश के पहले सिख प्रधानमंत्री रहे डॉ. मनमोहन सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे, गुरुवार रात दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली. 2004 से 2014 तक प्रधानमंत्री के तौर पर कार्य करने वाले पूर्व पीएम मनमोहन के निधन पर पूरे देश में शोक की लहर फैल गई है.

उन्हें एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया. डॉक्टर की एक टीम उनकी निगरानी कर रही थी, लेकिन कुछ देर बाद ही पूर्व पीएम के निधन की खबर ने सभी को सदमे में डाल दिया.

मनमोहन सिंह को देश का पहला सिख प्रधानमंत्री कहा जाता था, उन्होंने 1991 में पीवी नरसिम्हा राव के नेतृत्व वाली सरकार में वित्त मंत्री के रूप में शपथ लेने के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी.

इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई है। साथ ही 27 दिसंबर को होने वाले सभी प्रोग्राम भी कैंसिल कर दिए गए हैं। राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। AIIMS के बाहर सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। प्रियंका गांधी AIIMS पहुंच चुकी हैं।

डॉ. मनमोहन सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और एक प्रतिष्ठित अर्थशास्त्री जिन्होंने राजनीतिक और प्रशासनिक करियर में उल्लेखनीय योगदान दिया. डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को पाकिस्तान के गह गांव में हुआ था.

उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से अर्थशास्त्र में स्नातक और मास्टर डिग्री प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय और ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से पीएचडी की. अपनी उच्च शिक्षा के बाद, वे संयुक्त राष्ट्र के साथ एक अर्थशास्त्री के रूप में जुड़े और फिर भारत लौटकर शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में कार्य किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button