ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर

अननेचुरल सेक्स के बाद हत्या: रेलवे स्टेशन पर दोस्ती, शराब पार्टी और प्रिंसिपल की मौत का खौफनाक सच

बिलासपुर | बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चिल्हाटी में दो दिन पहले हुई प्रभारी प्राचार्य मनोज कुमार चंद्राकर की हत्या के आरोपी हरीश कुमार पैकरा को पुलिस ने डोंगरगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह अप्राकृतिक कृत्य था।

आपको बता दे की मनोज कुमार चंद्राकर (40) चिल्हाटी स्थित हाउंसिग बोर्ड कॉलोनी में रहते थे। जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड के डोंगरी स्कूल में प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत थे। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी हरीश कुमार पैकरा (24 वर्ष) बलौदाबाजार का रहने वाला है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मृतक मनोज चन्द्राकर से उसकी पहचान 23 दिसंबर को बिलासपुर रेलवे स्टेशन में हुई थी।

दोनों के बीच दोस्ती होने पर मृतक मनोज चन्द्राकर ने आरोपी हरीश पैकरा को 24 दिसंबर को अपने घर पर पार्टी करने बुलाया था। दोनों ने चिल्हाटी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के मकान नंबर 39 में चिकन खाया और शराब पी।

प्रिंसिपल मनोज कुमार चन्द्राकर ने नशे की हालत में आरोपी हरीश पैकरा से अप्राकृतिक कृत्य किया। जिससे नाराज होकर आरोपी हरीश पैकरा ने घर के किचन में रखे तवा से मनोज कुमार चन्द्राकर के सिर पर वार कर हत्या कर दी।

26 दिसंबर गुरुवार की देर शाम उनकी पत्नी घर पहुंची, तब दरवाजा खुला था और कमरे में उसकी लाश पड़ी थी। शव पुराना होने के कारण तेज बदबू आ रही थी। मोपका चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर ने सरकंडा टीआई निलेश पांडेय सहित अफसरों को इस घटना की जानकारी दी।

प्राचार्य की पत्नी और बच्चे परिचित के यहां गए हुए थे। दो दिन से उनकी पत्नी उनके मोबाइल पर कॉल कर रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं कर रहे थे। गुरुवार की सुबह भी उन्हें कॉल किया। फोन रिसीव नहीं होने से परेशान होकर उनकी पत्नी अपने भाई को लेकर शाम को घर पहुंची, तब घटना की जानकारी हुई।

पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति की तलाश के लिए चिल्हाटी से बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा, अंबिकापुर, रायपुर की ओर जाने वाले रास्ते पर लगे लगभग 300 सीसीटीवी कैमरों की जांच की। गोपनीय इनपुट के आधार पर आरोपी हरीश पैकरा पर संदेह होने पर उसकी खोजबीन की गई।

पुलिस ने आरोपी को राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ से पकड़ा। वह महाराष्ट्र भागने की फिराक में था। पूछताछ में आरोपी ने पूरी कहानी बताई और प्रिंसिपल की हत्या करना स्वीकार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button