ब्रेकिंग
कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत वरिष्ठ अधिवक्ता रामकली यादव के पति स्वर्गीय मोहन लाल यादव के श्रद्धांजलि समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि... छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ की विशेष साधारण सभा संपन्न कार्यकारिणी बैठक, शिक्षा अधिकारी का सम्मान , सैनिक भाईयों रक्षा सूत्र कलेक्टर अवगत महापौर अलका बाघमार ने तीन वार्डों में करोड़ों के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन, रायपुर में बीएड छात्रा की हत्या: लिव-इन पार्टनर ने गला दबाकर ली जान, आरोपी गिरफ्तार लोक कलाओं के संरक्षण और कलाकारों के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में संस्कृति विभाग की अभिनव पहल दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठगी में इस्तेमाल हो रहे 13 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, 10 लाख ... ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया प्रदेश का मान : भाजयुमो नामचीन "बलिया ढाबा" के संचालक संजय ओझा ने शिवनाथ नदी में लगाई छलांग, शव बरामद
दुर्ग

र्ग जिले में 90 लाख रुपये की चोरी, चोरों ने सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी उड़ा लिया

दुर्ग । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक सूने मकान से 90 लाख रुपये की चोरी हुई है। चोरों ने 800 ग्राम सोने के जेवरात और 70 हजार रुपये कैश पार कर दिया। बताया जा रहा है कि घर की लाइट बंद कर दी गई थी, जिससे सीसीटीवी कैमरे में चोर कैद नहीं हुए।

घटना सुपेला थाना के कोहका की है। मिली जानकारी के मुताबिक विवेकानंद नगर सड़क 5 में रहने वाले अरविंद सिंह अपने परिवार के साथ 22 दिसंबर को बिहार गए हुए थे। घर में ताला लगा दिए थे, लेकिन घर की चाबी काम करने वाली नौकरानी को दिया था।

अरविंद सिंह ने बताया कि घर में बड़ा फिश एक्वेरियम रखा है, इसलिए मछलियों को दाना डालने के लिए नौकरानी को चाबी दी थी। अरविंद सिंह घर में लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज अपने मोबाइल में भी देख लेते थे, लेकिन 26 दिसंबर को सीसीटीवी फुटेज देखा तो पता चला कि घर के बाहर की लाइट बंद है।

अरविंद सिंह ने सोचा कि नौकरानी लाइट बंद कर चली गई होगी। इसके बाद दूसरे दिन 27 दिसंबर को सीसीटीवी फुटेज चेक किया तो कैमरा बंद मिला। इस पर अरविंद सिंह को शक हुआ। उन्होंने अपनी नौकरानी को फोन कर घर देखने जाने को कहा।

28 दिसंबर शनिवार को जब नौकरानी घर पहुंची तो देखा कि घर के बाहर का ताला टूटा हुआ था। इसके बाद नौकरानी ने इसकी जानकारी अरविंद सिंह को दी। अरविंद सिंह ने पड़ोसियों से जानकारी ली तो पड़ोसियों ने भी ताला टूटने की बात बताई। इससे अरविंद के होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। अरविंद सिंह भी अपने परिवार के साथ रविवार को भिलाई पहुंचे। इसके बाद उनकी मौजूदगी में पुलिस ने वहां की तलाशी ली। उसके घर से लगभग 800 ग्राम सोने के जेवर के साथ ही चांदी के जेवर और 70 हजार रुपये नगद रकम गायब मिले।

डीबीआर साथ ले गए आरोपी बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने सूने मकान में चोरी की, वहां सीसीटीवी कैमरे लगे थे, लेकिन चोर इतने शातिर थे कि घर से कैमरों का डीवीआर चोरी कर साथ ले गए। आरोपियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वाड को भी बुलाया था। खबर लिखे जाने तक आरोपियों का पता नहीं लग पाया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button