ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
दुर्ग

नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए भाजपा ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक

दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी आगामी नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अपनी तैयारी को अंतिम स्वरूप देने के लिए युद्ध स्तर पर लगी हुई है।

इसी कड़ी में दुर्ग जिला भाजपा द्वारा 14 जनवरी, मंगलवार को दोपहर 2:00 बजे जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य और जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय में बैठक आहूत की गई है।

बैठक के संबंध में जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक ने कहा कि प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर विभिन्न प्रकार के दायित्व का निर्धारण किया है।

आगामी दिनों संपन्न होने वाले नगरीय और पंचायत दोनों चुनाव में ऐतिहासिक जीत मिले, इसके लिए व्यापक स्तर पर जुटी हुई है,

इसीलिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश देने के लिए महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन  जिला भाजपा कार्यालय में रखा गया है।

बैठक में भाजपा एवं मोर्चा, प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय-प्रदेश पदाधिकारी, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक,

जिला भाजपा पदाधिकारी, मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, मंडल भाजपा अध्यक्ष-महामंत्री, ननि नेता प्रतिपक्ष, जिला पंचायत सदस्य, पार्षद एवं वरिष्ठ नेतागण अपेक्षित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button