ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
भिलाई

भिलाई नगर: प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमले के आरोपियों का पुलिस रिमांड, दो आरोपी फरार

भिलाई नगर  | खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई 3 के बहुचर्चित प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला प्रकरण में पुलिस ने आज फरार इनामी आरोपी प्रोबीर शर्मा, धीरज वस्त्रकार के अलावा रेलवे कर्मी टी.पवन कुमार को भिलाई तीन स्थित न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी कु. अमिता जायसवाल के न्यायालय में पेश कर

इस बहुचर्चित प्रकरण में पूछताछ सबूत और साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने दो आरोपी प्रोबीर शर्मा, एवं धीरज वस्त्रकार का पुलिस रिमांड मांगा पुलिस के आवेदन पर न्यायालय में 14 जनवरी को सुनवाई होगी फिलहाल न्यायालय ने तीनों आरोपियों को एक दिन के ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया है। वही डॉ. प्रीति शर्मा को पूछताछ के उपरांत पुलिस ने रिहा कर दिया है..

न्यायिक मजिस्ट्रेट कुमारी अमिता जायसवाल ने तीनों आरोपियों को एक दिन के जुडिशल रिमांड पर जेल भेज दिया है  14 जनवरी को पुनः एक बार प्रोबीर शर्मा व धीरज वस्त्रकार के  रिमांड के लिए  पुलिस पुलिस के आवेदन पर न्यायालय में सुनवाई होगी |

फिलहाल इस मामले में एक अन्य फरार इनामी आरोपी शिवम मिश्रा व एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार बताया जाता है इसके पूर्व आज सुबह निरीक्षक कपिल देव पांडेय एवं महिला निरीक्षक श्रद्धा पाठक प्रोबीर शर्मा की धर्मपत्नी डॉ प्रीति शर्मा को लेकर भिलाई तीन स्थित विट्ठल पुरम उसके निवास पर दबिश दी

तलाशी के दौरान पुलिस ने डॉ प्रीति शर्मा का एक आईफोन जप्त किया है जानकारी के अनुसार पुलिस डॉ प्रीति शर्मा के 02 फोन को अपने कब्जे में लेकर मामले की विवेचना कर रही है पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला डॉ प्रीति शर्मा को पूछताछ के बाद आज दोपहर में रिहा कर दिया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है कि जब भी आपको पूछताछ के लिए बुलाया जाए आप थाने में उपस्थित हो जावे

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा क्षेत्र से प्रमुख आरोपी प्रोबीर शर्मा के साथ उनकी पत्नी डॉ प्रीति शर्मा, धीरज वस्त्रकर एवं टी पवन को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों को लेकर आज सुबह पुलिस दुर्ग पहुंची थी। नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल ने बताया कि इस मामले में आरोपी शिवम मिश्रा एवं ध्रुव विश्वकर्मा फरार है।

जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ के लिए न्यायालय में पुलिस रिमांड के लिए अर्जी लगाई गई थी। भिलाई 3 स्थित न्यायालय में सुनवाई के पश्चात तीन आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड की अर्जी पर कल सुनवाई होगी।

गौरतलब हो कि भिलाई-3 के खूबचंद बघेल महाविद्यालय में सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला हुआ था। इस मामले में दुर्ग पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम की घोषणा भी की।  दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने फरार मुख्य आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए इनाम का ऐलान किया था।

यह घटना 19 जुलाई 2024 की है। इस दिन भिलाई के ग्रीन वेली में रहने वाले प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला किया गया। 2 बाइक में सवार 6 आरोपियों ने उनका रास्ता रोक कर पहले गाली गलौज की, फिर लाठी डंडों से उन्हें जमकर पीटा था। मारपीट में प्रोफेसर में गंभीर रूप से घायल हुए थे।

प्रोफेसर के शरीर पर कई जगह फ्रैक्चर आया, दिल्ली के अस्पताल में काफी दिन उनका इलाज चला था। प्रोफेसर पर हमले की घटना के बाद भिलाई पुलिस ने 6 में से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button