ब्रेकिंग
राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर...
छत्तीसगढ़

साजा नगर में अतिक्रमण हटाने की मुहिम, सीएमओ अमिताभ शर्मा द्वारा सघन निरीक्षण जारी

साजा | नगर पंचायत साजा के प्रमुख मार्गो एवं सार्वजनिक स्थलों पर स्थानीय निवासियों द्वारा मिट्टी मलमा/ भवन निर्माण सामग्री/ लकड़ी ,लोहा ढेर तथा

अन्य सामग्री रखकर अतिक्रमण किया गया है इससे न केवल आवागमन ही बाधित हो रहा है बल्कि नागरिकों को भी काफी सुविधा हो रही है ।

मुख्य मार्ग में अत्यधिक भीड़भाड़ हो जाने की स्थिति में दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

नगर पंचायत सजा के नवनियुक्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी अमिताभ शर्मा द्वारा प्रतिदिन नगर के वार्डों एवं सार्वजनिक स्थलों का प्रातः एवं रात्रि काल में पैदल भ्रमण कर ऐसे समस्त स्थलों का अवलोकन एवं निरीक्षण किया जा रहा है।

भ्रमण के दौरान नगर के प्रमुख सार्वजनिक उपयोग हेतु निर्मित शेड एवं मंचों पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया गया है उन्हें स्थल पर बुलाकर कब्जा हटाने मौखिक निर्देश दिया गया|

साथ ही कार्यालय द्वारा नोटिस भी जारी किया गया है इसके अलावा प्रमुख मार्गो में मिट्टी मलमा /निर्माण सामग्री/ लकड़ी आदि रखकर सड़क नाली पर अतिक्रमण किया गया है उन्हें भी कब्जा हटाने नोटिस दिया गया है ।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा वार्ड भ्रमण के दौरान स्थानीय नागरिकों से संपर्क कर साजा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने सहयोग प्रदान करने तथा साजा के विकास की दृष्टि से सुझाव प्रस्तुत करने का आग्रह भी किया जा रहा है|

प्राप्त सुझाव अनुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा शहर के प्रमुख स्थलों के विकास एवं सौंदरीकरण की दृष्टि से प्रशासक महोदय से चर्चा कर शासन को प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button