ब्रेकिंग
राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट
बालोद

शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना: बालोद में श्रमिकों को 5 रुपये में भरपेट भोजन

बालोद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के लिए शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत बालोद जिले के बुधवारी बाजार में कैंटिन का संचालन हो रहा है। इस योजना के माध्यम से श्रमिकों को मात्र पांच रुपये में भरपेट स्वादिष्ट और गरम भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

बालोद स्थित सब्जी मंडी परिसर में संचालित इस कैंटिन में श्रमिकों को चावल, दाल, सब्जी, पापड़, सलाद, अचार और रायता परोसा जा रहा है। श्रमिकों के लिए बैठने और खाने की बेहतर व्यवस्था भी की गई है।

सप्ताह भर अलग-अलग सब्जी और दाल के साथ तैयार मेन्यू के अनुसार भोजन परोसा जाएगा। इस योजना का लाभ पंजीकृत श्रमिक अपने श्रमिक कार्ड दिखाकर उठा सकते हैं। वहीं, जो श्रमिक अभी तक पंजीकृत नहीं हुए हैं, वे कैंटिन में ही अपना श्रम पंजीयन कराकर इस सुविधा का लाभ ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री की श्रमिकों के प्रति संवेदनशीलता और उन्हें रियायती दर पर भोजन उपलब्ध कराने के लिए कैंटिन शुरू करने की इस पहल की श्रमिकों ने सराहना की है। श्रमिक जयप्रकाश ने कहा, यह कैंटिन मजदूर वर्ग के लिए बेहद मददगार साबित हो रहा है।

अब मजदूर पांच रुपये में गरम और स्वादिष्ट भोजन प्राप्त कर सकते हैं। हरीश कुमार ने कहा, गांव से सब्जी बेचने और खरीदने आने वाले लोगों को अब भोजन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह सुविधा हमारे लिए बहुत लाभकारी है।

तरुण साहू ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना करते हुए कहा, पहले 15-20 रुपये में स्वल्पाहार मिलता था, लेकिन अब पांच रुपये में भरपेट भोजन करना संभव हो गया है। मुख्यमंत्री ने मजदूरों की सेवा का बेहतरीन कार्य किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button