ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

महेन्द्र टंडन को केन्द्रीय जेल दुर्ग में छह माह के लिए निरूद्ध करने का आदेश

दुर्ग । दुर्ग संभाग के आयुक्त सत्यनारायण राठौर ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग के प्रतिवेदन पर स्वापक, औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ, अवैध व्यापार,

निवारण अधिनियम-1988 की धारा-3 सहपठित धारा-11 के तहत न्यायालयीन आदेश पारित कर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त महेन्द्र टंडन को छह माह के लिए केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरूद्ध करने का आदेश दिया है।

आयुक्त राठौर ने बताया कि महेन्द्र टंडन के विरूद्ध नारकोटिक्स एक्ट के दो मामले और आबकारी एक्ट के एक मामले थाना पद्मनाभपुर में दर्ज कर कार्यवाही की गई थी।

इनमें से एक मामले में विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट दुर्ग के द्वारा 18 जनवरी 2024 को निर्णय पारित कर महेन्द्र टंडन को धारा-20 (ख) (ii) (क) के अधीन दोषी पाया गया था और अभिरक्षा में व्यतीत अवधि एक माह 26 दिवस के सश्रम कारावास एवं दस हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया गया था।

आयुक्त राठौर ने बताया कि महेन्द्र टंडन जेल से छूटने के बाद भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है और उसकी प्रवृत्ति में कोई सुधार प्रतीत नहीं होता है।

वर्तमान में भी शराब और गांजा सहित अन्य मादक पदार्थों की अवैध बिक्री की शिकायतें मिलती रही हैं।

आयुक्त राठौर ने बताया कि महेन्द्र टंडन की आपराधिक गतिविधियों से समाज में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है और इसलिए उसको केन्द्रीय जेल दुर्ग में छह माह के लिए निरूद्ध करने का आदेश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button