ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
छत्तीसगढ़

बिटक्वॉइन ट्रेडिंग के नाम पर 36 लाख की ठगी, नागपुर से आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग के बीआईटी कॉलेज में सीनियर रही युवती से 36 लाख रुपए की
नागपुर में रहने वाले जीएसटी अफसर का एक पुत्र ने ठगी कर ली। युवक ने
बिटक्वॉइन ऑनलाइन ट्रेडिंग गेम में ज्यादा रिटर्न मिलने का लालच देकर
रुपए इन्वेस्ट कराया। लेकिन जब रिटर्न नहीं मिला तो युवती ने पुलिस में
शिकायत की।

दुर्ग पुलिस ने मामले में नागपुर में पदस्थ सेंट्रल जीएसटी ऑफिसर के बेटे को गिरफ्तार किया है। आरोपी युवक अपने घर पर बाहर से ताला लगाकर छिपा बैठा था। पुलिस उसके घर केबल ऑपरेटर बनकर पहुंची और उसे गिरफ्तार किया। स्मृति नगर जुनवानी निवासी वैष्णवी नायर ने सुपेला थाने में 16 अगस्त 2024 को इस मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।

वैष्णवी ने पुलिस को बताया कि वह साल 2016 में बीआईटी दुर्ग में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी। उसी दौरान उसके जूनियर तनमय विनोद कोहड़ ( 28 वर्ष ) निवासी न्यू वसुंधरा सोसायटी बेल तरोरी रोड नागपुर से हुई। वैष्णवी इंजीनियरिंग करने के बाद आईटी कंपनी पुणे में जॉब करने लगी।

2019 में अचानक एक दिन तनमय का फोन आया। उसने वैष्णवी से कहा कि उसने इंजीनियरिंग पूरी कर ली है। डिग्री लेने दुर्ग आया है। उनके ऑफिस में कोई जॉब हो तो बताएं। इस पर वैष्णवी ने कहा जॉब होगी तो उसे जरूर बताएगी।
फोन पर बात करते करते ही तनमय ने वैष्णवी से कहा कि एक बिटक्वॉइन ऑनलाइन ट्रेडिंग का गेम है। उसमें अच्छा रिटर्न मिलता है।

उसने वैष्णवी से लगातार फोन पर बात करते करते 7800 रुपए लेकर उसमें इन्वेस्ट करा दिए। कुछ दिन बाद उसने रिटर्न के रूप में वैष्णवी को 6500 रुपए का प्रॉफिट दिया। वैष्णवी इससे उसके बातों में आ गई। तनमय ने वैष्णवी से कहा कि इसमें और ज्यादा इन्वेस्ट करोगी तो काफी बड़ा फायदा होगा।

पैसा रिटर्न की वह गारंटी लेता है। वैष्णवी उसकी बातों में आ गई और उसके खाते में 10 अगस्त 2020 से लेकर 28 अप्रैल 2022 के बीच तीन अलग अलग ट्रांजेक्शन 73051 रुपए, 510362 और 3031299 रुपए डाल दिए। जब वैष्णवी ने अपना रिटर्न मांगा तो तनमय उसे घुमाने लगा। इसे देखते हुए वैष्णवी ने सुपेला थाना में शिकायत दर्ज कराई।

अपने ही घर पर छिपकर रह रहा था आरोपी:-

विवेचना दौरान मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी तन्मय विनोद कोहड़ नागपुर में अपने घर में बाहर से ताला बंद कर छिप कर रहा है।  वरिष्ठ अधिकारीयों से दीगर राज्य जाने की अनुमति लेकर टीम महाराष्ट्र नागपुर रवाना हुई।

थाना बेलतरोड़ी जिला नागपुर जाकर नागपुर पुलिस की सहायता से तन्मय विनोद कोहड़ के घर पर केबल आपरेटर बन कर पुलिस पहुंची। इसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने विधिवत उसे गिरफ्तार किया और भिलाई पहुंची। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button