ब्रेकिंग
कलेक्टर ने सुशासन संध्या चौपाल का किया अवलोकन जिले में बाल विवाह रोकने की कार्रवाई सफल, 16 वर्षीय बालिका का विवाह रोका गया अपने धर्म रक्षा के प्रति सच्चा सेवक बने,गजेंद्र यादव श्रद्धालुओं से मुलाकात कर जन्मोत्सव की दी बधाई गृह ग्राम दोनर बजरंग चौक स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की ... एल्युमीनियम फॉयल और पाउडर बनाने वाली कंपनी में विस्फोट,कई कर्मचारी घायल वाहन चालकों के लिए हेलमेट, सीटबेल्ट के उपयोग व लायसेंस एवं बीमा होना जरूरी- न्यायमूर्ति श्री अभय मनो... नागरिकों की शिकायते सुनने टोल फ्री नंबर 1800 233 0788 सेवा में डिप्टी कलेक्टर को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार अपर कलेक्टरों के मध्य कार्यों का विभाजन प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है,स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा...
दुर्ग

नगर पंचायत उतई में अध्यक्ष पद हेतू घमाशान की स्थिति

दुर्ग ग्रामीण । नगर पंचायत उतई में अध्यक्ष  व 15 पार्षद पद हेतु भारी घमासान की स्थिति है। इस बार अध्यक्ष पद सामान्य महिला हेतू आरक्षित हुआ है।

जिसमे सामान्य बर्ग के महिलाओ की स्वभाविक दावेदारी बढ़ सी गई है।भाजपा की ओर से सबसे प्रमुख दावेदार के रूप में प्रथम नगर पंचायत उतई की अध्यक्ष सुनीता शर्मा का नाम उभरकर सामने आ रहा है।

कांग्रेस में सर्वसम्मति  बनी तो   हीरा देबी वर्मा का नाम तय हो सकता है। 15 पार्षद पद हेतु भजपा व कांग्रेस के हर वार्ड में दोनों पार्टी से दो से तीन नाम उभर रहा है।काँग्रेस  में अध्यक्ष पद हेतु प्रमुख रूप से  राधिका हिरवानी दुर्गा साहू हीरा देवी वर्मा दीपमाला देशलहरे पूनम हीरवानी व हुलसी वर्मा ने आवेदन प्रस्तुत किया है।

भाजपा मे अध्यक्ष पद के दावेदार के रूप में ,सविता साहू,रंजना चंद्राकर,लता सोनवानी,रेखा साहू,सरस्वती साहू,सुनीता वर्मा,प्रभा साहू,रत्ना चंद्राकर, कुसुम देवांगन,सुनीता शर्मा,किरण देवांगन के नाम शामिल है।बताया जाता है की चुनाव आचार संहिता लगने के बाद भाजपा 22 जनवरी को अध्यक्ष व 15 पार्षद पद के नामों की घोषणा कर सकती है।

क्योकि अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु तीन तीन लोगो का नाम मण्डल के बाद जिला में फाइनल करके रॉयपुर एकात्म परिसर भाजपा कार्यालय मे भेज दिया गया है।यहां पर वर्ग वार नामो पर मंथन हो रहा है।

इस बार उतई नगर पंचायत मे अध्यक्ष पद हेतू तीन से चार महिलाये निर्दलीय चुनाव लड़ सकती है।क्योकि उतई में  गौरी चन्द्राकर व जीवन लाल साहू को निर्दलीय अध्यक्ष बनने का मौका मतदाताओ ने दिया था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button