ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा
दुर्ग

दुर्ग कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

दुर्ग | दुर्ग जिले के कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम में जनसामान्य से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई करने और समस्याओं का समाधान करने के लिए निर्देशित किया।

जनदर्शन में कुल 131 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अवैध कब्जा, आवासीय पट्टा, प्रधानमंत्री आवास, भूमि सीमांकन, रोजगार, और आर्थिक सहायता जैसी विभिन्न समस्याएं शामिल थीं।

बोरसी निवासी एक कृषक ने अपनी कृषि भूमि से वर्षाजल निकासी की व्यवस्था के लिए आवेदन किया। उनका कहना था कि सड़क पर लगी पाइप की सतह खेत की सतह से ऊंची होने के कारण वर्षा का पानी खेत से बहकर नदी में चला जाता है, जिससे फसलों को नुकसान हो रहा है। कलेक्टर ने इस पर सीईओ जनपद पंचायत दुर्ग को निरीक्षण करने और आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आजाद वार्ड गंज पारा निवासी ने विद्युत खम्भा दुरुस्त कराने के लिए आवेदन दिया, जो उनके घर के पास क्षतिग्रस्त होकर घर से चिपक गया है। इससे घर में अक्सर विद्युत के झटके लगते रहते हैं और कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। कलेक्टर ने विद्युत विभाग को तत्काल सुधार कार्य करने को कहा।

ग्राम लोहरसी के ग्रामवासियों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत पाईप लाइन बिछाने के दौरान कुछ लोग शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा कर रहे हैं, जिससे गांव में अशांति का माहौल बन गया है। कलेक्टर ने इस मामले की वस्तुस्थिति का जायजा लेकर त्वरित कार्रवाई करने का आदेश दिया।

इस अवसर पर एडीएम अरविंद एक्का सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी भी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button