ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
रायपुर

मां-बेटी की हत्या और दुष्कर्म का मामला: ऑटो चालक गिरफ्तार

रायपुर । राजधानी के खमतराई थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटी के दोहरे हत्याकांड का खुलासा हो गया है। आरोपी ऑटो चालक भरतदास ने अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया था।आरोपी ने अपनी लिव इन पार्टनर अनिता के साथ मिलकर पहले मां को और फिर उसकी 12 साल की बेटी को मौत के घाट उतारा।

इसके बाद आरोपी ने बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म को भी अंजाम दिया।पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक और उसकी लिव इन पार्टनर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी ऑटो चालक भरतदास पूर्व में धनेली में अपनी लिव इन पार्टनर अनिता के साथ रहता था।

इसी दौरान मृतका हमीदा बेगम के घर उसका आना-जाना शुरू हुआ, और फिर दोनों के बीच अवैध संबंध बन गया।आरोपी ने पुलिस को बताया कि मृतका हमीदा बेगम ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था।

वह उसे धमकी देती थी कि अगर वह उसके साथ संबंध नहीं बनाएगा, तो वह उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी।आरोपी ने आगे बताया कि उसने अपनी लिव इन पार्टनर अनिता के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम देने की योजना बनाई।

उन्होंने पहले मृतका हमीदा बेगम को मारा, और फिर उसकी बेटी को मारा। इसके बाद आरोपी ने बच्ची के शव के साथ दुष्कर्म को भी अंजाम दिया।

पुलिस ने मृतका के कॉल डिटेल के आधार पर आरोपी तक पहुंची और कड़े पूछताछ में उसने सब उगल दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी आटो चालक के साथ हत्या को अंजाम देने में मदद करने वाली उसकी लिव इन पार्टनर को भी गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button