ब्रेकिंग
हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम
छत्तीसगढ़

25 जनवरी को छत्तीसगढ़ में सरकारी छुट्टी नहीं, निर्वाचन आयोग का आदेश

छत्तीसगढ़ में 25 जनवरी को सरकारी छुट्टी नहीं रहेगी। राज्य निर्वाचन आयोग ने शनिवार की छुट्टी रद्द कर दी है और सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा है कि 25 जनवरी को राजपत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित नहीं किया गया है, और इस दिन सरकारी कार्यालयों में सामान्य कामकाज जारी रहेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग ने अपने निर्देश में यह भी स्पष्ट किया कि 25 जनवरी को निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नाम निर्देशन पत्र लेने की प्रक्रिया जारी रहेगी।

इस आदेश के अनुसार, शनिवार को भी सभी संबंधित अधिकारी निर्वाचन कार्यों में अपनी जिम्मेदारी निभाते रहेंगे।

कलेक्टरों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और स्थानीय निर्वाचन अधिकारियों को संबंधित आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button