ब्रेकिंग
प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति ईश्वर की अनमोल कृति हैं महिलाएं : अरुण साव पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्...
दुर्ग

दुर्ग में कांग्रेस की ताकत का प्रदर्शन: प्रेमलता साहू की नामांकन रैली में उमड़ा जनसैलाब, अरुण वोरा बोले – “हम भारी बहुमत से जीतेंगे!”

दुर्ग: नगर निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने आज अपनी शक्ति और एकजुटता का भव्य प्रदर्शन किया। मेयर प्रत्याशी प्रेमलता साहू की नामांकन रैली, जो कांग्रेस भवन से शुरू हुई, शहर में कांग्रेस के विजयी अभियान का संदेश दे गई।

इस ऐतिहासिक रैली में अरुण वोरा ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराते हुए कहा, “संगठन को हमेशा सर्वोपरि मानना चाहिए। हर कार्यकर्ता को एकजुट होकर हमारी मेयर प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाना है। मुझे पूरा विश्वास है कि यह चुनाव कांग्रेस के नाम रहेगा।”

60 वार्डों के सभी कांग्रेस प्रत्याशी पूरे उत्साह और जोश के साथ इस रैली में शामिल हुए, और उनकी उपस्थिति ने जनता में जीत का भरोसा और मजबूत किया। समर्थकों का विशाल जनसैलाब और कार्यकर्ताओं की ऊर्जा ने पूरे शहर को कांग्रेसमय बना दिया।

इस अवसर पर अरुण वोरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र देते हुए कहा, “यह चुनाव संगठन की ताकत और हमारे संकल्प का परिचय है। हम केवल चुनाव नहीं लड़ रहे, हम दुर्ग की प्रगति और जनता की सेवा के लिए मैदान में हैं।”

रैली के दौरान ढोल-नगाड़ों की गूंज, कार्यकर्ताओं के जोशीले नारे, और कांग्रेस की झंडियों से सजे हुए रास्तों ने चुनावी माहौल को गर्मा दिया। जनता की भारी भागीदारी और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यह स्पष्ट कर दिया कि दुर्ग में कांग्रेस एकजुट होकर इतिहास रचने को तैयार है।

एकजुटता और जीत का विश्वास

कांग्रेस भवन से शुरू हुई यह रैली यह संदेश भी दे गई कि दुर्ग की जनता ने कांग्रेस के हाथों में विश्वास जताने का मन बना लिया है।
अब दुर्ग तैयार है – कांग्रेस की एक और ऐतिहासिक जीत के लिए!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button