ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत
रायपुर

राज्यपाल डेका से बॉडी बिल्डर्स चैम्पियनशिप के विजेता खिलाड़ियों ने की सौजन्य भेंट

रायपुर |  राज्यपाल  रमेन डेका से आज यहां राजभवन में बॉडी बिल्डर्स के विश्व तथा एशिया चैम्पियनशिप में पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की।

बॉडी बिल्डर्स के वर्ल्ड चैम्पियनशिप में अंबिकापुर के  अशोक बेहरा ने स्वर्ण पदक, साउथ एशिया चैम्पियनशिप में बिलासपुर के  आनंद राव ने रजत पदक प्राप्त किया।

इसी तरह दिव्यांग खिलाड़ी राजनांदगांव के  महेन्द्र यदु और रायपुर के  ई.शिवा मिस्टर छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता के विजेता बने।

राज्यपाल  डेका ने इन सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना की और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन के पदाधिकारी  अभिषेक वर्मा,  अरविन्द सिंह,  महेन्द्र तेकाम और  राजशेखर राव उपस्थित थे।

उन्होंने  डेका को आगामी माह बिलासपुर में आयोजित होने वाले जूनियर नेशनल चैम्पियनशिप में बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित भी किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button