ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
भिलाई

भिलाई में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल ने भर्ती से किया इनकार, युवक की मौत

भिलाई | भिलाई के जामुल थाना इलाके में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पहले तो उसे इलाज के लिए एक अस्पताल में भर्ती करने से मना कर दिया गया,

लेकिन बाद में दूसरे अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस को दो दिन बाद जानकारी मिली, और अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना का विवरण: 6 मार्च की दोपहर को राकेश सिंह (36) अपने दोस्त के साथ बाइक पर खाना खाने घर जा रहे थे, तभी जामुल इलाके में अनंत फर्नीचर दुकान के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार (CG 07 CG 1978) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

कार सवार ने घायल राकेश को तुरंत बीएम शाह हॉस्पिटल में भर्ती करने के लिए ले जाया, लेकिन अस्पताल ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया।

इसके बाद राकेश को श्री शंकराचार्य मेडिकल अस्पताल ले जाया गया, जहां एक दिन इलाज के बाद 7 मार्च को सुबह 7.10 बजे उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस हादसे में राकेश के साथ बाइक पर बैठे उसके दोस्त की हालत सामान्य रही।

परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप: राकेश सिंह के परिवार ने कार ड्राइवर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि कार ड्राइवर ने हादसे के बाद घायल राकेश को अस्पताल में भर्ती करने में कोई मदद नहीं की और पुलिस को सूचना भी नहीं दी।

अब पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमॉर्टम 8 मार्च को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला स्थित मॉर्चुरी में किया गया, और शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज से ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई: इस घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया है, जिसमें कार में बैठे युवक को देखा जा सकता है।

हालांकि, पुलिस अब तक कार ड्राइवर और मालिक की पहचान नहीं कर पाई है और उसे अज्ञात बता रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।

राकेश सिंह की मौत के बाद परिवार में गहरा शोक: राकेश सिंह के परिवार में यह दुख का पहाड़ टूट पड़ा है, क्योंकि दो साल पहले सड़क हादसे में राकेश के छोटे भाई की भी मौत हो चुकी थी।

उस समय राकेश ही अपने मां-बाप का एकमात्र सहारा था। अब राकेश की भी सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे परिजनों का दुख और बढ़ गया है।

पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button