ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

गांधी चौक हटरी बाजार में आगजनी की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग | दुर्ग के गांधी चौक स्थित हटरी बाजार में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात को भीषण आगजनी की घटना घटी। इस आग में पांच दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिससे दुकान मालिकों को लाखों का नुकसान हुआ। आग की चपेट में एक मोटरसाइकिल भी आ गई थी। घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने आरोपी की पहचान ओमकार यादव उर्फ नानू (23 वर्ष) के रूप में की है, जो भवानी बुक डिपो के पीछे स्थित हटरी बाजार का निवासी है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी नशे की हालत में था और उसने आगजनी की घटना को अंजाम दिया।

कोतवाली थाना प्रभारी विजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया कि उसे इस घटना का कोई ठीक से ख्याल नहीं है और वह मानसिक रूप से विक्षिप्त नजर आ रहा है। इसके अलावा, उसने यह भी कहा कि वह दुकानदारों से किसी तरह की दुश्मनी नहीं रखता था।

इस आगजनी के कारण दुकानदारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। नागपुर बूट हाउस के मालिक नानेश्वर सिंघारे ने बताया कि उनकी चप्पल-जूते की दो दुकानें जलकर राख हो गईं, जिससे उन्हें करीब 8 लाख रुपये का नुकसान हुआ।

 शिक्षक नगर के अजीमुद्दीन कुरैशी ने बताया कि उनकी एक दुकान चप्पल-जूते की और दूसरी इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग की थी, जो आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गईं, जिससे उन्हें लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ। ओम साई फुटवियर के मालिक भगवान दास सिंघारे ने भी अपनी दुकान में आग लगने से करीब 12 लाख रुपये के नुकसान की बात की।

पुलिस ने इस मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है और आगजनी के कारणों की जांच भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button