ब्रेकिंग
नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख
दुर्ग

कृषि विज्ञान केन्द्र पाहंदा में कृषक प्रशिक्षण संपन्न

दुर्ग | इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के सी.एस.एस.एम.आई.डी.एच. योजना अंतर्गत विगत दिवस कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग में कृषक प्रशिक्षण आयोजित की गई। इस अवसर पर परियोजना के प्रभारी एवं विभागाध्यक्ष (पादप प्रजनन विभाग) डॉ. पी.के. जोशी, प्राध्यापक, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर ने औषधीय, सुगंधिक एवं मसाला फसलों के बाजार तक पहुंचने के लिये कैसे प्रसंस्करण कराया जाय,

व्यवसायिक यूनिट स्थापित करने के लिये प्रोजेक्ट तैयार कैसे किया जाय, फण्ड की व्यवस्था, सूनिश्चित विक्रय जैसे महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर प्रकाश डाला। उद्यानिकी विभाग छ.ग. शासन के उप संचालक  सुरेश ठाकुर ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं जो औषधीय, सुगंधीय एवं मसाला फसलों के लिये विभिन्न सहायता अनुदान प्रदान करती है से किसानों को अवगत कराया।

कृषि विज्ञान केन्द्र, पाहंदा (अ) दुर्ग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, डॉ. विजय जैन ने हल्दी उत्पादन में उपज कैसे बढ़ायी जाय, बाजार मांग, कच्ची हल्दी, सूखी हल्दी की साथ ही हल्दी की प्रोसेसिंग कर पावडर बनाने की विस्तृत जानकारी प्रदान की। डॉ. कमल नारायण वर्मा ने दुर्ग जिले में धनिया उत्पादन में प्रति एकड़ 6-7 क्ंिवटल धनिया उत्पादन की तकनीक पर किसानों को अवगत कराते हुए|

बताया कि कृषि विज्ञान केन्द्र प्रतिवर्ष 15-17 क्ंिवटल धनिया बीज उत्पादन कर दुर्ग सहित अन्य जिलों को भी बीज उपलब्ध कराता है।

फसलों के कीट एवं रोगों की रोकथाम पर डॉ. ईश्वरी कुमार साहू, फसलों के अधिक उत्पादन के लिये मृदा प्रबंधन पर डॉ. ललिता रामटेके व प्रक्षेत्र में धनिया, अजवायन एवं हल्दी के उगत बीज उत्पादन कार्यक्रम का जीवंत फसल उत्पादन प्रदर्शन किसानों को डॉ. आरती टिकरिहा एवं मती सृष्टि तिवारी ने करवाया। दुर्ग जिले के 100 से अधिक प्रगतिशील कृषकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button