ब्रेकिंग
-बारिश से पहले सभी नालों की साफ सफाई कर लें, शहर में जलभराव की स्थिति नहीं होनी चाहिए, महापौर व आयुक... नगर सेवाएं विभाग अब सेक्टर के बाज़ारों के उन्नयन का करेगा कार्य सूर्या ट्रेजर आइलैंड मॉल द्वारा सरकारी रोड पर गाड़ी ना पार्किंग हो इसलिए बेरियर लगाया गया प्रतिवर्ष बढ़ती पुरुष आत्महत्याओं और कानून के दुरुपयोग के खिलाफ दिल्ली के जंतर-मंतर में 19 अप्रैल को... निगम अंतर्गत विकास हेतु विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चाएं बीएसपी प्रबंधन ने निगम के विकास कार्यों हेतु ... आंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए सांसद बघेल पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) प्रबंधन समिति की बैठक 16 अप्रैल को खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा रेल लाइन प्रोजेक्ट के सम्बन्ध में भूमि अंतरण, खाता विभाजन, व्यपवर्तन पर प्... सुशासन तिहार अंतर्गत विभागों को प्राप्त आवेदनों का करें गुणवत्तापूर्वक निराकरण- श्री राठौर
रायपुर

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी

रायपुर | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 24 मार्च को छत्तीसगढ़ के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे छत्तीसगढ़ विधानसभा के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित ‘विधायकों को उद्बोधन’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगी।

जारी शेड्यूल के मुताबिक, राष्ट्रपति मुर्मू सुबह 08:30 बजे राष्ट्रपति भवन से रवाना होकर 08:45 बजे पालम हवाई अड्डा एरावइल पहुंचेंगी। इसके बाद 08:55 बजे पालम हवाई अड्डा से रायपुर के लिए उड़ान भरेंगी और 10:35 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू 10:45 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से विधानसभा के लिए रवाना होंगी और 11:05 बजे छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचेंगी।

 यहां वे 11:05 से 11:15 तक का समय आरक्षित रखेंगी। इसके बाद, वे 11:15 से 12:00 बजे तक पौधारोपण, विधायकों के साथ ग्रुप फोटो और विधायकों को संबोधन कार्यक्रम में शामिल होंगी।

संज्ञात कार्यक्रम के बाद, राष्ट्रपति मुर्मू 12 बजे विधानसभा से एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगी और 12:30 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट से भारतीय वायु सेना के विमान से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button