ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

शादियों का शौकीन व्यक्ति का खूनी खेल: दो साल के मासूम और दूसरी पत्नी पर जानलेवा हमला

रायपुर । जबलपुर निवासी पंकज कुमार विश्वकर्मा ने ढाई साल पहले हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया था और अपनी पत्नी के साथ रायपुर के मोवा इलाके में रह रहा था। दोनों का दो साल का मासूम बेटा भी है।

लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही पीड़िता को एक चौंकाने वाली सच्चाई का पता चला—जिस व्यक्ति को उसने अपना जीवनसाथी समझा, वह पहले से शादीशुदा था और उसका एक अन्य पत्नी से भी दो साल का बच्चा था।

जांच-पड़ताल करने पर पीड़िता को और भी बड़ा झटका लगा। पंकज ने न केवल पहली पत्नी को धोखे में रखा, बल्कि पीड़िता की मासी की बेटी से भी तीसरी शादी कर ली। यानी यह व्यक्ति शादी को महज एक खेल समझकर, हवस का पुजारी बनकर, एक के बाद एक महिलाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा था।

जानलेवा हमले और मानसिक प्रताड़ना का सिलसिला

पंकज का वहशीपन यहीं खत्म नहीं हुआ। उसने पीड़िता और उसके मासूम बेटे को कई बार जान से मारने की कोशिश की। आए दिन वह पत्नी के साथ मारपीट करता और उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता। पीड़िता जब अपने अधिकारों के लिए खड़ी हुई, तो पंकज ने उसे धमकाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

मेघा तिवारी ने बढ़ाया मदद का हाथ

अपने दर्द और भय से जूझ रही पीड़िता ने अंततः समाज सेविका मेघा तिवारी से मदद की गुहार लगाई। उन्होंने तुरंत महिला थाना और मोवा थाना में शिकायत दर्ज करवाई। मोवा थाना प्रभारी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

कब मिलेगा न्याय?

इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या प्रशासन पीड़िता के आंसू पोछने के लिए ठोस कदम उठाएगा? या फिर यह मामला भी अन्य मामलों की तरह केवल फाइलों में दबकर रह जाएगा?

अब देखना होगा कि पुलिस प्रशासन कितनी जल्दी इस दरिंदे को सलाखों के पीछे पहुंचाता है और पीड़िता को न्याय मिलता है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button