ब्रेकिंग
दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
दुर्ग

-कलेक्टर ने आयुक्त के साथ ट्रेंचिंग ग्राउंड जाकर कचरे के वैज्ञानिक निपटान की प्रक्रिया एवं नगर निगम की तैयारियों का किया निरीक्षण

दुर्ग/ 21 मार्च नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत पोटिया स्थित टेंचिंग ग्राउण्ड में 80 प्रतिशत कचरो का निष्पादन किया जा चुका है। निष्पादित क्षेत्र में नगर निगम दुर्ग द्वारा वृहद वृक्षारोपण किया गया है, जो कि आने वाले वर्षों में ऑक्सीजोन के रूप में विकसित होगा।

ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित शेष कचरो के निष्पादन की कार्ययोजना नगर निगम द्वारा तैयार की गई है। जिसके तहत् लगभग 1.50 करोड़ रूपये की लागत से ट्रेंचिंग ग्राउंड के कोने पर ट्रॉमेल मशीन स्थापित कर वैज्ञानिक पद्धति से कचरे का निष्पादन किया जाना प्रस्तावित है।

नगर निगम दुर्ग ने उक्त कार्य हेतु ‘में० नेकॉफ इंडिया लिमिटेड, भोपाल’ एजेंसी को कार्यादेश जारी कर कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। उक्त एजेंसी को वर्षाऋतु से पूर्व कार्य पूर्ण करने हेतु निरीक्षण के दौरान कलेक्टर अभिजीत सिंह द्वारा आदेशित किया गया है।

कार्यादेशानुसार ट्रेंचिंग ग्राउंड में रखे गये कचरे को वैज्ञानिक पद्धति से निष्पादन के पश्चात् शहर से उत्पादित कचरो का भी 100 प्रतिशत निष्पादन तत्काल किया जाना संभव हो जायेगा। उक्त यूनिट के लगने से कचरो का निष्पादन नियमित रूप से होगा तथा आस-पास के रहवासियों को वायु प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी।

महापौर अलका बाघमार ने शहर वासियों से अपील की है, कि नगर निगम वायु प्रदूषण मुक्त कचरे का निष्पादन किये जाने हेतु प्रतिबद्ध है,आपसे अनुरोध है, कि किसी भी प्रकार के बहकावे में न आएं एवं शहर की सफाई व्यवस्था सुचारू करने में अपना सहयोग देंवे।

इस मौके पर आयुक्त सुमित अग्रवाल एवं संबंधित अफसर कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,वीपी मिश्रा,गिरीश दिवान, संजय ठाकुर, राजेंद्र ढाबाले, धर्मेंद्र मिश्रा,करण यादव,पंकज साहू, विकास दमाहे, सोएब अहमद परमेश्वर, पीआईयू कुणाल,राहुल सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button