ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
छत्तीसगढ़

धोखाधड़ी करने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 51.87 लाख की ठगी का मामला

बिलासपुर  | छत्तीसगढ़ के सीपत क्षेत्र की पुलिस ने एक बड़ी धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है, जिन पर आरोप है कि उन्होंने गांव के लोगों से 51.87 लाख रुपये की ठगी की थी। आरोपियों ने लोगों को लोन दिलाने का झांसा दिया और फिर बैंकों से लोन पास करा कर, वह रकम खुद लेकर फरार हो गए।

घटना की शिकार हुई महिलाओं ने पुलिस से शिकायत की, जिसमें उन्होंने बताया कि आरोपियों ने उन्हें लोन दिलाने का लालच दिया था। बैंकों से लोन पास कराने के बाद, लोन की रकम को हड़प लिया और फरार हो गए। जब महिलाओं को ठगी का पता चला, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एक टीम बनाई और साइबर सेल की मदद से आरोपी पति-पत्नी को बिलासपुर के सेंदरी बायपास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने ठगी की बात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के पास से ठगी के पैसे से खरीदी गई चीजें बरामद कीं। इसके अलावा, 30 ATM कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर कार्ड, आधार कार्ड की कॉपी, बैंकों की पासबुक और लोन से जुड़े दस्तावेज भी जब्त किए गए।

पुलिस ने 21 मार्च 2025 को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button