ब्रेकिंग
उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार
दुर्ग

पोटिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउण्ड में स्थापित ट्रॉमेल मशीन से कचरे का निष्पादन शुरू

दुर्ग | नगर पालिक निगम दुर्ग के अंतर्गत पोटिया स्थित ट्रेचिंग ग्राउण्ड में लगभग 1.50 करोड़ रूपए की लागत से स्थापित ट्रॉमेल मशीन से वैज्ञानिक पद्धति से कचरे का निष्पादन प्रारंभ हो गया है। ट्रेचिंग ग्राउण्ड में कचरों की निष्पादन की कार्ययोजना नगर निगम दुर्ग द्वारा तैयार की गई है। निगम द्वारा उक्त कार्य हेतु मेसर्स मेकॉफ इंडिया लिमिटेड भोपाल एजेंसी को कार्यादेश जारी किया गया है।

साथ ही एजेंसी को वर्षाऋतु के पूर्व कार्य पूर्ण करने आदेशित किया गया है। एजेंसी द्वारा कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। ट्रेचिंग ग्राउण्ड में रखे गये कचरे को वैज्ञानिक पद्धति से निष्पादन के साथ शहर से उत्पादित कचरों का भी निष्पादन किया जा रहा है। ट्रेचिंग ग्राउण्ड में उक्त यूनिट के लगने और कचरों के नियमित निष्पादन से क्षेत्र में वायु प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी।

निगम कमिश्नर अग्रवाल ने बताया कि पोटिया स्थित 47000 क्यूबिक मीटर कचरे का निष्पादन वैज्ञानिक तरीके से किया जाएगा। इसके लिए ट्रॉमेल मशीन लगायी गई है जो कि कचरे को सेग्रीगेट करके प्लास्टिक, इनर्ट मटेरियल, आरडीएफ, बायो डिग्रेडेबल कचरा को अलग-अलग करेगी। आरडीएफ के निष्पादन के लिए सीमेंट फैक्ट्री से एमओयू किया गया है और पूरा आरडीएफ वहाँ भेजा जाएगा।

इसके अलावा बायो डिग्रेडेबल कचरे को खाद में कन्वर्ट करके बायोकंपोस्ट बनाया जाएगा। इनर्ट मटेरियल को लो लाइंग क्षेत्र में डंप किया जाएगा। इस तरह के निष्पादन से किसी प्रकार का अवशेष नहीं बचेगा और 100 प्रतिशत कचरे का निपटान वैज्ञानिक तरीके से करते हुए और पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाये किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button