ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

कांग्रेसजनों ने भाजपा और सीबीआई का पुतला दहन किया, सीबीआई छापे को लेकर आक्रोशित हुए

दुर्ग। जिला मुख्यालय दुर्ग में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण के जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी और सीबीआई का पुतला दहन किया है। सीबीआई छापे को लेकर दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि यह छापा सीबीआई का दुरुपयोग है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को जिला मुख्यालय दुर्ग में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी और सीबीआई का पुतला दहन किया है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक देवेंद्र यादव के यहां सीबीआई छापे को लेकर जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि यह छापा सीबीआई का दुरुपयोग है। यह छत्तीसगढ़िया नेतृत्व को दबाने और डराने की कोशिश है।

उन्होंने कहा की पूर्व में पूर्व मंत्री और आदिवासी नेता कवासी लखमा को झूठे आरोप में जेल भेजना, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के यहां ईडी का छापा यह सिद्ध करता है कि छत्तीसगढ़ में वर्तमान भाजपा सरकार अपने मित्र उद्योगपतियों के लिए जगह और मौके तलाश कर रही है।

ऐसे तमाम नेतृत्व जो छत्तीसगढ़ को बचाने के लिए उद्योगपति मित्रों का लाने का विरोध कर सकते हैं, उनके विरुद्ध गलत आरोप पत्र तैयार कर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर छापा डालने और जेल भेजने का काम भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है।

15 महीने की विष्णु देव सरकार के पास जनता के लिए कोई उपलब्धि नहीं है, इसलिए जनता का ध्यान भटकाने और प्रधानमंत्री के सामने यह दिखाने का प्रयास की हम कार्रवाई कर रहे हैं, सीबीआई का दुरुपयोग कर माहौल तैयार किया जा रहा है। 15 महीने की कोई भी उपलब्धि भाजपा सरकार के पास नहीं है।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ,(ग्रामीण), गया पटेल शहर अध्यक्ष दुर्ग, पूर्व विधायक अरुण वोरा , राजेंद्र साहू प्रदेश कांग्रेस कमेटी महामंत्री , पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, प्रदेश सचिव अय्यूब खान, जनपद उपाध्यक्ष राकेश साहू , पूर्व अध्यक्ष जनपद पंचायत दुर्ग देवेंद्र देशमुख, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, विनोद गुप्ता , रिवेंद यादव, हरीश ठाकुर, उमाकांत चंद्राकर, संजय देशलहरे, सिद्धार्थ चंद्राकर, अमृत राजपूत, दीप सारस्वत, गोविंदा निषाद, संजय देहलाहरा,

नीलेश जैन, प्रहलाद वर्मा, पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत उतई डिकेन्द्र हिरवानी, पार्षद द्वारिका, वीरेंद्र गोस्वामी, मुकेश साहू, नीरा चेचरिया पार्षद दुर्ग सुरता सिंह तिलक आहू ऋषि साहू गजेंद कंकड़े अरुण वर्मा संदीप वोरा धीरज बकली वाल रत्ना नारंग देव हेमा साहू सन्नी साहू परम जितेंद्रपाल दीप सरक दीपक विक्की चंद्राकर पालेश्वर ठाकुर भरत निषाद जनार्दन साहू राजेश यादव निरंजन राजपूत सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button