ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
छत्तीसगढ़

रिसाली निगम का बजट अप्रैल प्रथम सप्ताह में, परिषद ने लिया निर्णय

रिसाली | महापौर शशि सिन्हा की अध्यक्षता में महापौर परिषद की बैठक हुई। रिसाली निगम का बजट अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में सदन में रखने का निर्णय लिया गया। महापौर शशि ने परिषद के सदस्यों और आयुक्त मोनिका वर्मा के साथ लगभग दो घंटे तक बजट संबंधी चर्चा की। साथ ही बजट में पार्षद द्वारा आमंत्रित सुझाव को भी शामिल करने का निर्णय लिया गया।

शुक्रवार की दोपहर बाद महापौर परिषद के सदस्यों ने 2025-26 के बजट को लेकर निगम के अधिकारियों से चर्चा की। परिषद के सद्स्यों ने चर्चा और मंत्रणा के बाद सभापति केशव बंछोर से चर्चा की। बजट के लिए सामान्य सभा अप्रैल प्रथम सप्ताह में बुलाने सहमती बनी। उल्लेखनीय है कि महापौर ने रिसाली निगम के सभी पार्षदों से बजट के लिए सुझाव मांगा था। उन्होंने निर्धारित समय अवधी में प्राप्त सुझावों और विकास कार्यो को आगामी वर्ष के लिए तैयार बजट में शामिल करने के निर्देश दिए।

महापौर परिषद की बैठक में एमआईसी संजू नेताम, जहीर अब्बास, सनीर साहू, अनिल देशमुख, ममता यादव, आयुक्त मोनिका वर्मा, कार्यपालन अभियंता सुनील दुबे, एम.पी. देवांगन, निगम सचिव अश्वनी देशमुख सहित विभाग प्रमुख, अभियंता उपस्थित थे।

महापौर परिषद ने यह भी निर्णय लिया
– अम्बेडकर स्कूल से सी.आई.सी.एफ. बटालियन नेवई तक विद्युतीकरण करने निविदा एवं दर
को स्वीकृत किया।
– स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत एस.एल.आर.एम. सेंटरों से पुनर्चकित किए जाने योग्य कचरे
के पृथकीकरण एवं गीले कचरे से खाद तैयार करने के कार्य के लिए दर का अनुमोदन
किया।
– वार्ड क्र. 08 में पेवर ब्लाक लगाने के कार्य की स्वीकृति। (स्थल परिवर्तन)
– पुरैना में नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति।
– जोरातराई में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र निर्माण कार्य के लिए दर को स्वीकृति।
– तालपुरी में एस.टी.पी. के रख रखाव के लिए दर स्वीकृति।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button