ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

राज्य स्तरीय चयन ट्रायन का आयोजन 21 से 27 अप्रैल तक

दुर्ग | रायपुर जिले में संचालित आवासीय खेल अकादमी हॉकी (बालक/बालिका) तीरंदाजी (बालक/बालिका) तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 से संचालित की जाने वाली आवासीय खेल के नवीन प्रवेश हेतु खेल अकादमी संचालन नियम 2014 के अनुसार राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 21 से 27 अप्रैल तक किया जाएगा।

खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक से मिली जानकारी अनुसार तीरंदाजी खेल में (बालक/बालिका) एवं फुटबॉल (बालिका) के लिए 21 से 23 अप्रैल 2025 को कोटा एवं तीरंदाजी एरिना (बालिका छात्रावास) के सामने रायपुर में चयन ट्रायल का आयोजन किया जाएगा।

आवेदन की पंजीयन 21 अप्रैल 2025 को, 22 अप्रैल 2025 को शारीरिक दक्षता का परीक्षण और 23 अप्रैल 2025 को कौशल दक्षता का परीक्षण किया जाएगा।

इसी प्रकार हॉकी (बालक/बालिका) और एथलेटिक्स (बालक/बालिका) के लिए 25 से 27 अप्रैल 2025 को कोटा एवं हॉकी स्टेडियम पिच-2 (बालिका छात्रावास) के सामने रायपुर में ट्रायल चयन का आयोजन किया जाएगा।

आवेदन पंजीयन की तिथि 25 अप्रैल 2025 को, शारीरिक दक्षता परीक्षण 26 अप्रैल 2025 और 27 अप्रैल 2025 को कौशल दक्षता का परीक्षण किया जाएगा।

उक्त चयन ट्रायल में जिले से 13-17 आयु वर्ग के संबंधित खेल में उपलब्धि धारक 05 बालक एवं 05 बालिका अधिकतम 10 खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। चयन ट्रायल में जिलों से सहभागिता करने वाले खिलाड़ियों हेतु आवास एवं भोजन की व्यवस्था आयोजन स्थल में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रविशंकर स्टेडियम दुर्ग स्थित कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button