ब्रेकिंग
मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान
दुर्ग

भिलाई नगर में चैत्र नवरात्रि के अवसर पर विधायक रिकेश सेन ने मां बम्लेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की

भिलाई  | भिलाई नगर के सेक्टर-6 स्थित मां जगदंबा (बम्लेश्वरी) मंदिर में चैत्र नवरात्रि की नवमीं की रात्रि को विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। इस मौके पर वैशाली नगर विधायक श्री रिकेश सेन ने मां बम्लेश्वरी की प्रतिमा के समक्ष पूजा अर्चना की और सोने का टीका अर्पित किया। उन्होंने इस अवसर पर मंदिर के कारीडोर निर्माण का संकल्प भी लिया और कहा कि बहुत जल्द मंदिर में भक्तों को एक बेहतरीन कारीडोर और सजावट का अनुभव होगा, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को और भी बेहतर माहौल मिलेगा।

मंदिर का ऐतिहासिक महत्व इस बात से साबित होता है कि यह केवल भिलाई ही नहीं, बल्कि प्रदेश, देश और विदेश में बसे देवी भक्तों की आस्था का केंद्र भी है। अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से भी भक्त अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए यहां ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करवाने आते रहे हैं। इस मंदिर में डोंगरगढ़ वाली माता बम्लेश्वरी की प्रतिमा स्थापित है, जिसे जोनजाड़कर परिवार ने स्थापित किया और आज भी यही परिवार इस मंदिर की सेवा कर रहा है।

मंदिर की सुंदर वास्तुकला और भक्तिमय माहौल इसे भिलाई के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक बनाता है। यहां पर बड़ी संख्या में भक्तगण आते हैं, ठीक वैसे ही जैसे सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर में होती है। विधायक रिकेश सेन ने हनुमान मंदिर के प्रांगण को भव्य और सुंदर बनाने का प्रयास किया था, और अब माता बम्लेश्वरी मंदिर में भी एक शानदार कारीडोर निर्माण की योजना बनाई है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, मनोज तिवारी, सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button