ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

सुशासन तिहार-2025 जिला स्तर पर संपूर्ण कार्यक्रम के लिए एडीएम एक्का होंगे नोडल

दुर्ग | कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने जिले में सुशासन तिहार-2025 को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी बनाने तथा प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने, शासकीय योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, जिला स्तर पर संपूर्ण कार्यक्रम के लिए एडीएम अरविन्द कुमार एक्का को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

इसी प्रकार पंचायत विभाग के लिए नोडल अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्ग बजरंग दुबे होंगे। नगर निगम के लिए नोडल अधिकारी संबंधित क्षेत्र के निगम आयुक्त/नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के लिए संबंधित क्षेत्र के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नोडल होंगे।

सर्व विभाग प्रमुख अपने विभाग से संबंधित आवेदन/शिकायतों के निराकरण के लिए जिम्मेदार होंगे। कलेक्टर के आदेशानुसार सर्व संबंधित जिला अधिकारी समाधान शिविरों के आयोजन के संबंध में जारी कार्यक्रम अनुरूप अपने विभाग के समस्त विकासखण्ड अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे

एवं स्वयं भी उपस्थित रहकर प्राप्त आवेदनों/शिकायतों की गुणवत्तापूर्ण एवं नियत समयावधि में निराकरण राज्य शासन द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार सुनिश्चित करेंगे। साथ ही संबंधित आवेदक को एसएमएस द्वारा एवं डाक के माध्यम से अनिवार्यतः सूचित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button