ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

शक्ति नगर में फूटे पाईप लाईन सुधार कार्य जारी गुरुवार देर शाम तक पानी सप्लाई सामान्य होने की संभावना जलगृह प्रभारी ने पार्षदों के साथ किया कार्य स्थल का निरीक्षण

दुर्ग/नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत के शक्ति नगर की पानी टंकी से सप्लाई होने वाली बड़ी पाईप लाईन फूट जाने के कारण हो रही जल संकट को दूर करने आज जलगृह विभाग द्वारा महापौर अलका बाघमार के निर्देश पर उक्त टंकी का शट डाउन कर फूटे पाईप को बदलने कार्य प्रारंभ किया जो देर रात तक मरम्मत कार्य चलेंगे और कार्य पूर्ण होने के बाद ही गुरुवार रात्रि तक पानी सप्लाई सामान्य होने की संभावना है |

जेसीबी व अन्य संशाधनो के साथ प्रशिक्षित कर्मियों के द्वारा किए जा रहे पाईप लाईन सुधार कार्य का निरीक्षण करने जल गृह प्रभारी लीना दिनेश देवांगन स्वयं मौके पर पहुंची और अधिकारियों को मरम्मत कार्य जल्द पूर्ण करने व पानी सप्लाई नार्मल होने तक प्रभावित क्षेत्र में टैंकर से पानी देने के निर्देश दिए इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चंद्राकर,पार्षद सुरुचि उमरे,सावित्री दमाहे,जलगृह कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,सहायक अभियंता गिरीश दीवान,उपयंत्री मोहित मरकाम,जल कार्य निरीक्षक नारायण सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।

अमृत मिशन के तहत 2 वर्ष पूर्व शक्ति नगर में नई पानी टंकी का निर्माण किया गया था जिसके माध्यम से पानी सप्लाई करने नई पाईप लाईन बिछाई गई थी जो कुछ माह पूर्व मामूली लिकेज के चलते पानी रिस रहा था किंतु 15 दिन पूर्व उक्त लिकेज बढ़ता गया और लाईन फूटने के कारण वार्डो में पानी का प्रेशर बेहद कम हो गया था|

और सप्लाई लाइन के अंतर्गत आने वाले वार्ड क्रमांक 17,18,19,20 शक्ति नगर शांति नगर जवाहर नगर,आदित्य नगर के बड़े क्षेत्र व 21के आशा नगर में पानी की प्रेशर कम होने के कारण जलसंकट की स्थिति निर्मित हो रही थी और टैंकर के माध्यम से पानी देना पड़ रहा था किंतु गर्मी बढ़ने के साथ ही उक्त क्षेत्र में पानी की समस्या और बढ़ने लगीं थी|

जिसकी शिकायत वार्डो के पार्षदो के अलावा नागरिक भी कर रहे थे इसे ध्यान में रखकर विगत दिनों जल गृह प्रभारी कक्ष में महापौर अलका बाघमार द्वारा लिए गए समीक्षा बैठक में लिकेज का जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए थे जिसके बाद विभाग के अधिकारियों द्वारा आज पूर्व तैयारी के साथ विशेषज्ञ कर्मचारियों के जरिए रिपेयर कार्य प्रारंभ किया जो देर रात्रि तक जारी है और सुधार कार्य पूर्ण होने के बाद ही उक्त टंकी में पानी भरा जा सकेगा।इसलिए वर्तमान में टैंकर के माध्यम से ही पानी सप्लाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button