ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

दुर्ग: जिला अधिवक्ता संघ ने 6 वर्षीय बच्ची से हुए विभत्स अपराध की घोर निंदा, आरोपी की पैरवी न करने की अपील

दुर्ग। जिले में 6 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुए विभत्स और मानवता को शर्मसार करने वाली घटना से संपूर्ण समाज स्तब्ध है। इस मामले में जिला अधिवक्ता संघ, दुर्ग ने स्पष्ट रूप से इस अपराध की घोर निंदा की है और कहा है कि यह घटना मानवता के खिलाफ है।

संघ के सदस्यों ने इस भयावह घटना पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए बताया कि सभी वर्गों सहित अधिवक्ता समुदाय की सोच यह है कि आरोपी को कठोरतम सजा मिले।

संघ ने अपनी मंशा के अनुसार सभी अधिवक्ताओं से अपील की है कि इस प्रकरण में आरोपी की ओर से कोई भी पैरवी न करें। यह कदम समाज में न्याय की उम्मीद को और भी मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

इस घटना ने न केवल दुर्ग जिले बल्कि पूरे प्रदेश को हिलाकर रख दिया है, और सभी की एकजुट मांग है कि दोषी को कड़ी से कड़ी सजा मिले।

रविशंकर सिहं

सचिव शिला अधिवती संघ, दुर्ग

जिला अधिवक्ता संघ, दुर्ग (छ.ग.)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button