ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का प्रतिनिधि मंडल उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव से मिला खड़गे की टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ता मनीष सिंह भंडारी ने जताई कड़ी नाराजगी, कांग्रेस पर साधा निशाना जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य दीपावली की खरीदारी के लिए ओम ज्वैलर्स में उमड़ी भीड़, ओम सोनी ने बताया खास ऑफर भाजयुमो ने किया कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का पुतला दहन दुर्ग के ओम ज्वैलर्स में त्योहारी रौनक, ग्राहकों को मिल रही विशेष छूट और आकर्षक उपहार गोवर्धन पूजा पर सामान्य अवकाश की घोषणा का छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन ने किया स्वागत राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर सक्रिय हुए कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यपाल रमेन डेका को समारो... पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति ऑल इंडिया रजिस्टर्ड छत्तीसगढ़ प्रदेश की बैठक संपन्न. भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
भिलाई

स्वामी विवेकानन्द पुरूष राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप का हुआ आगाज

भिलाई। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ एआईएफएफ  और छत्तीसगढ़ फुटबॉल संघ
सीएफए के सहयोग से नारायणपुर स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम में 10 अप्रैल से
27 मई तक आश्रम के खेल परिसर में स्वामी विवेकानंद अंडर-20 पुरूष
राष्ट्रीय फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 का आयोजन किया जा रहा है।

09 अप्रैल को प्रथम चरण में खेलने वाले 7 टीमों आन्ध्र प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली,
दादरा नगर हवेली, चंडीगढ़, तेलंगाना और पांडिचेरी के स्वागत के साथ ही इस
चैम्पियनषिप का अनौपचारिक शुभारम्भ मुख्य अतिथि भिलाई इस्पात संयंत्र के
निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता
बेलुड़ मठ के स्वामी पूर्णानन्द जी ने किया।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष
त्रिपर्णा दासगुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी रावघाट माइन्स
अरुण कुमार, महाप्रबंधक रावघाट माइन्स अनुपम बिष्ट, उप महाप्रबंधक
क्रीडा, सांस्कृतिक एवं नागरिक सुविधाएं सहीराम जाखड़, वरिष्ठ प्रबंधक एल
एंड ए  मनीष शुक्ला सहित भिलाई इस्पात संयंत्र, दल्ली राजहरा, रावघाट
खदान समूह के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। छत्तीसगढ़ फुटबॉल एसोसिएशन के
सहायक महासचि मोहनलाल, जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष अशोक उसेण्डी व सचिव
अजित मेनन एवं आश्रम वार्ड पार्षद रामशिला नाग सहित रामकृष्ण
मिशन आश्रम, नारायणपुर के अन्य साधुवृन्द, खेल प्रशिक्षक तथा बड़ी संख्या
में दर्षकगण उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि श्री अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा एक चित्रमय रिपोर्ट का
विमोचन किया गया, जिसमें पिछले एक वर्ष में रामकृष्ण मिशन आश्रम,
नारायणपुर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के चार प्रतियोगिताओं का वर्णन किया
गया है। श्री दासगुप्ता ने खिलाडिय़ों का अभिवादन करते हुए कहा कि खेल,
युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा के मूल्यों के
विकास के  साथ मानसिक एवं शारीरिक तंदरूस्ती के लिए भी आवष्यक है।

भिलाई इस्पात संयंत्र का हमेशा से प्रयास रहा है कि हमारे कार्यक्षेत्र एवं
निकटवर्ती क्षेत्रों में विशेषकर युवाओं को खेल, शिक्षा, कला तथा
स्वरोजगारोन्मुख विधाओं में संवर्धन प्राप्त हो व नारायणपुर में समय-समय
पर आयोजित होने वाले इन क्रीडा प्रतिस्पर्धाओं में भिलाई इस्पात संयंत्र
के इस सोच को मूर्त रूप देने में अपनी महती भूमिका निभायी है।

रामकृष्ण मिशन आश्रम, नारायणपुर के सचिव ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत करते
हुए फुटबॉल चैंपियनशिप 2025 के आयोजन पर संक्षिप्त प्रकाश डाला और इस
चैंपियनशिप के आयोजन में सहयोग हेतु भिलाई इस्पात संयंत्र का आभार व्यक्त
किया। विवेकानंद विद्यापीठ के प्राचार्य ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button