ब्रेकिंग
भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ जिला पंचायत दुर्ग के सभाकक्ष में आयोजित बैठक एवं नवनियुक्त पदाधिकारियों के स्वागत का विहंगम दृश्य पुलिस द्वारा बड़ी सफलता: गुप्त चेंबर बने पिकअप वाहन से 4 करोड़ रुपये की अवैध नकदी बरामद, भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन,
दुर्ग

आयुक्त ने शिविर में उपस्थित लोगों से चर्चा की, आवेदनों का त्वरित निराकरण कर दिए निर्देश

दुर्ग | प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के मंशानुरूप सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत जिले में समधान पेटी के माध्यम से आवेदन लिया जा रहा है। जिसे लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसी कड़ी आयुक्त सुमित अग्रवाल ने शुक्रवार को शहर क्षेत्र  के विभिन्न सुशासन शिविरों का निरीक्षण किया।

उन्होंने लोगों से लिए जा रहे आवेदनों की वस्तुस्थिति की जानकारी ली।वही मौके पर मौजूद अधिकारियों को जनता की शिकायत एवं मागों पर त्वरित एक्शन लेते हुए निकराण करने के निर्देश दिए। साथ ही शिविर में मौजूद व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया।

महापौर अलका बाघमार ने शिविर में आवेदन करने पहुंचे लोगों से चर्चा भी की थी। उन्होंने लोगों से आवेदन करने में कोई समस्या या किसी भी तरह की परेशानी तो नहीं हो रही है, इसकी जानकारी प्राप्त की।उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार शासकीय कामकाज में पारदर्शिता लाने तथा शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है।

8 अप्रैल से लेकर 11 अप्रैल तक सुशासन तिहार के आवेदन 2928 आवेदन माँग व शिकायत के मिले है।

राज्य शासन के मंशानुरूप इसका समुचित लाभ जिले के आम नागरिकों को सुनिश्चित कराना अत्यंत आवश्यक है।उन्होंने सुशासन तिहार की जानकारी नगर के सभी नागरिकों को हो सके इसके लिए इसका समुचित प्रचार-प्रसार किया गया है।पहले चरण के अंतर्गत आम जनता से प्राप्त मांगों एवं समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु भी उचित कार्रवाई करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button