ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ – रहटादह का 61 वां वार्षिक महाअधिवेशन

छत्तीसगढ़। राजपूत क्षत्रिय महासभा छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में रटहादाह में आयोजित 61वें वार्षिक महाअधिवेशन का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। इस गरिमामयी अवसर पर अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने भाग लिया और समाज के वरिष्ठ जनों एवं कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह जी की विशेष उपस्थिति ने आयोजन को और भी गरिमामयी बना दिया। डॉ. सिंह ने समाज की एकजुटता, परंपरा और सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए क्षत्रिय समाज को छत्तीसगढ़ की सामाजिक चेतना का आधार स्तंभ बताया।

विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने अपने संबोधन में कहा, “क्षत्रिय समाज हमेशा से शौर्य, साहस और सेवा का प्रतीक रहा है। हमारी परंपराएं, हमारी संस्कृति और समाज सेवा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता, युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”

इस अवसर पर अनेक विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य रूप दिया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों में सांसद विजय बघेल, विधायक गजेंद्र यादव, विधायक ललित चंद्राकर, राज्य समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष शालिनी राजपूत, पूर्व विधायक अवधेश चंदेल, सभापति श्याम शर्मा, ठाकुर बजरंग सिंह, ठाकुर रमेश सिंह, सुशीला राजपूत, अश्वनी राजपूत, नीरज क्षत्रिय, प्रवेश ठाकुर, होरी सिंह, दीपक राजपूत, जय सिंह बघेल एवं आनंद गौतम सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

अधिवेशन में वक्ताओं ने क्षत्रिय समाज के योगदान, संगठन की मजबूती और युवा वर्ग को अपने इतिहास व परंपराओं से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में एकता, जागरूकता और सामाजिक उन्नति की भावना को और प्रगाढ़ करना रहा।

इस अवसर पर विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने समाज की निरंतर उन्नति, संगठन की मजबूती एवं युवाओं में सामाजिक चेतना के विस्तार की कामना की।

ऐसे आयोजन सामाजिक एकता के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button