ब्रेकिंग
रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन सोशल मीडिया वायरल मारपीट मामले में सुपेला पुलिस की बड़ी कार्रवाई,1 आरोपी सहित 5 अपचारी बालक गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री पर रानीतराई पुलिस की कार्रवाई, 35 पौवा शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार राहगीरों को धारदार हथियार दिखाकर डरा रहा था युवक, वैशाली नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार अवैध शराब बिक्री करने वालों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी, आरोपी को कुम्हारी पुलिस... देशभर में मानसून की रफ्तार तेज, यूपी-एमपी भीगे; दिल्ली-NCR में मौसम विभाग की चेतावनी शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे...
कबीरधाम

कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप – डॉग स्क्वॉड और पुलिस ने संभाला मोर्चा

कबीरधाम | जिले के प्रशासनिक तंत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कबीरधाम जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी एक अज्ञात ईमेल आईडी से भेजी गई है, जिसकी लोकेशन कश्मीर बताई जा रही है।

धमकी से फैली दहशत
सूत्रों के मुताबिक, मेल में आतंकियों ने साफ तौर पर दोपहर 2:30 बजे बम धमाका करने की बात कही थी। इस मेल के आते ही कलेक्ट्रेट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और पूरे परिसर को घेराबंदी कर सघन जांच शुरू कर दी।

 पुलिस ने की पुष्टि
कबीरधाम पुलिस ने धमकी भरे मेल की पुष्टि करते हुए बताया कि सुरक्षा के लिहाज से कलेक्ट्रेट परिसर को खाली कराया गया और हर कोने की जांच की गई। हालांकि, राहत की बात यह रही कि निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी कोई संदिग्ध वस्तु या नुकसान की खबर नहीं मिली है।

प्रशासन सतर्क, जांच जारी
फिलहाल, पुलिस की साइबर टीम मेल की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मेल भेजने वाला कौन है और उसका मकसद क्या है।

जिला प्रशासन की अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही कहा गया है कि सुरक्षा व्यवस्था को और भी मजबूत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button