ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
दुर्ग

पेनाल्टी से बचे,अब न करें देरी,2024-25 का जल्द करें भुगतान,एक मई से 1000 पैनल चार्ज एवं 15% पेनाल्टी जुर्माना लगेगा

दुर्ग/नगर पालिक निगम/आयुक्त सुमीत अग्रवाल ने शहर क्षेत्र के करदाताओं से अपील कर कहा कि 2024-25 का संपत्ति कर करदाता ऑनलाइन या टैक्स काउंटर निगम कार्यालय में जाकर टैक्स जमा कर सकते हैं।

कहा कि जुर्माना से बचे, जल्द करें भुगतान,अंतिम 10 शेष है,01 मई से 1000 पैनल चार्ज एवं 15% पेनाल्टी जुर्माना लगेगा।उन्होंने कहा कि अवकाश पर भी खुले रहेंगे टैक्स काउंटर अगर आप दुर्ग में संपत्ति के मालिक हैं और आपने अब तक अपना संपत्ति कर नहीं भरा है, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.समय पर टैक्स जमा करें पेनाल्टी से बचें।

नगर निगम के संपत्ति कर विभाग ने बकायेदारों से वसूली के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.बड़े बकायेदारों की बनाई सूची, हो सकती है सख्त कार्रवाई

राजस्व अधिकारी राजकमल बोरकर एवं सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर बताया कि कर न भरने वाले सभी बकायेदारों को चिह्नित किया जा चुका है और उन्हें टेलीफोन एवं सहायक राजस्व निरीक्षकों के माध्यम से सूचित किया जा रहा है।

क्या होगा अगर आप समय पर टैक्स नहीं भरते?

समय पर बड़े संपत्ति कर का भुगतान नहीं करते, तो नगर निगम नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगा. इसमें जुर्माने की राशि के साथ ब्याज, निगम की ओर से नोटिस और संपत्ति जब्ती की कार्रवाई के अलावा कानूनी कार्रवाई की संभावना भी शामिल हैं.

छुट्टी के दिन भी खुले रहेंगे टैक्स काउंटर ऑफिस खुला रहेगा

नगर निगम ने करदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी निगम कार्यालय खुले रखे जायेंगे. आप सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे कार्यालय में जाकर टैक्स जमा कर सकते हैं.

अब न करें देरी, जल्द करें भुगतान

इससे पहले की शेष 10 दिन आख़िरी तारीख बीत जाए और निगम के राजस्व विभाग आप पर सख्ती बरते, बेहतर होगा कि आप तुरंत यह काम निपटा लें.जुर्माना से बचने के लिए आपके पास शेष 10 दिन है। तारीख 30 अप्रैल के बाद 01 मई से 1000 पैनल चार्ज एवं 15% पेनाल्टी जुर्माना लगेगा।सही समय पर टैक्स भरें और परेशानी से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button