ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने नवीन हाईजेनिक मछली मार्केट का किया निरीक्षण

दुर्ग |  नगर पालिक निगम महापौर  अलका बाघमार ने आज बुधवार को लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर,महिला बाल विकास प्रभारी शशि साहू,कार्यपालन अभियंता मोहन पूरी गोस्वामी,बाजार अधिकारी शुभम गोइर,ईश्वर वर्मा एवं शशि कांत यादव के साथ नवीन हाईजेनिक थोक मछली बाजार का निरीक्षण किया।

वर्तमान में हाईजेनिक मार्केट (मछली बाजार) थोक मछली बाजार के भवन का उपयोग नहीं किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान महापौर  अलका बाघमार ने अधिकारियों
को मछली बाजार के संचालन हेतु इंदिरा मार्केट में मछली बाज़ार ,मटन व मुर्गा दुकान के फुटकर व थोक दुकानदारों से सम्पर्क कर नवीन हाईजेनिक मार्केट मछली बाजार में एक सप्ताह के भीतर दुकाने लगाई जाने हेतु निर्देशित किया ताकि अनुपयोगी भवन का उपयोग कर उच्चतम स्तर पर मछली बाजार का संचालन किया जा सकें।

बाजार अधिकारी शुभम गोइर ने बताया कि इदिरा मार्केट में मछली,मुर्गा और मटन कुल 72 दुकानें सम्मिलित है। जेल रोड,केंद्रीय स्कूल के करीब हाईजेनिक फिश मार्केट शहर से 1 किलो मीटर हटकर खुले वातावरण में स्थित है एवं बाजार हेतु पार्किंग की पर्याप्त सुविधा है।

परिसर में बर्फ संयंत्र सह (शीत गृह) कोल्ड स्टोरेज (दैनिक क्षमता-12 मी.टन) भी निर्मित है, जिससे निर्मित बर्फ का उपयोग कर मछलियों को अधिकतम समय तक ताजा रखा जा सकता है एवं मछली खाने वाले आम उपभोक्ताओं को ताजी एवं स्वस्थ मछली उपलब्ध हो सकेगी।

महापौर  अलका बाघमार ने नवीन हाईजेनिक फिश मार्केट का निरीक्षण कर पार्किंग व्यवस्था,परिसर के आस पास पौध रोपण सहित बेहतर ढंग से जेसीबी से साफ सफाई करने के लिए निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button