ब्रेकिंग
दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय मछली के दाम बढ़ाने की मांग, मछुआ सोसायटी विकास परिषद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन पत्रकारों, एक्टिविस्टों और सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर्स के खिलाफ शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग अनुकंपा नियुक्ति वाले उच्च शिक्षित कर्मचारियों को कौशल परीक्षा से मिले छूट और कंप्यूटर/तकनीकी डिग्रि... -शहर के विभिन्न उद्यानों का 41.37 लाख रुपये से होगा संधारण एवं सौंदर्यीकरण, महापौर अलका बाघमार ने कि...
दुर्ग

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर शाम 6:00 बजे से देर रात तक विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा 223 लापरवाह वाहन चालकों पर की गई कार्यवाही

दुर्ग | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा 1 दिवस पूर्व जिले के समस्त अधिकारियों की मीटिंग ली गई थी जिसमें यातायात पुलिस को जिले की यातायात व्यवस्था एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए थे |

जिसके परिपालन में कल दिनांक को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात ) सुश्री ऋचा मिश्रा द्वारा यातायात के समस्त जोन प्रभारी, पेट्रोलिंग की मीटिंग लेकर नेशनल हाईवे एवं जिले के अन्य प्रमुख मार्ग में कडम/ खराब वाहनों को हटाने, नो पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्यवाही करने निर्देश दिए गए थे साथ ही प्रतिदिन शाम 6 से देर रात तक विशेष वाहन चेकिंग पॉइंट लगाकर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर दो पहिया वाहन में तीन सवारी, तेज रफ्तार,ब्लैक फिल्म, मोडिफाइड साइलेंसर वाहनों पर कार्यवाही करने निर्देश दिए गए |

जिस पर यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा झरोखा पहले से जुनवानी सूर्या मॉल रोड पर नो पार्किंग में खड़ी 36 दो पहिया वाहनों को क्रेन से उठाकर स्मृति नगर चौकी में सुरक्षित रखा गया एवं समस्त वाहन मालिकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं के तहत कार्यवाही कर भविष्य में ऐसी गलती न करने हेतु समझाइए दी गई|

, साथ ही जिले के अन्य 21 पॉइंट पर शाम 6:00 बजे से देर रात तक लापरवाह शराब पीकर वाहन चलाने वाले, दो पहिया वाहन में तीन सवारी, दो पहिया में तीन सवारी, ब्लैक फिल्म वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए 223 वाहन चालकों से समंस शुल्क वसूल किया गया साथ शराब पीकर वाहन चलाने वालों के वाहन जप्त न्यायालय प्रस्तुत किया गया जिस पर माननीय न्यायालय द्वारा प्रत्येक वाहन चालकों पर ₹10000 अर्जेंट से दंडित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर यातायात जोन प्रभारी दुर्ग द्वारा दुर्ग शहर के प्रमुख मार्गो में सड़क किनारे गैरेज संचालन करने वालों को एवं सड़क में कंडम वाहन खड़े वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया गया और जल्द से जल्द सड़क से हटाने हेतु तथा दोबारा सड़क में वहांन खड़ा ना करने हेतु हिदायत दिया गया साथ ही गैर संचालकों को सड़क में वाहन खड़ा कर मरम्मत कार्य न करने हेतु भी समझाइए दी गई, भविष्य में ऐसी गलती करते पाए जाने पर उचित वैधानिक कार्यवाही करने हिदायत दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button