ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
देश

प्रयागराज महाकुंभ में मची भगदड़, पीएम मोदी और सीएम योगी ने जताया शोक

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार को महाकुंभ मेला क्षेत्र में भगदड़ मचने से कई श्रद्धालुओं की जान चली गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।” उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से फोन पर बात करने की जानकारी भी दी और कहा कि स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रधानमंत्री मोदी से इस हादसे पर चार बार फोन पर बात हुई है।

उन्होंने कहा, “घटना बैरिकेड को फांदने के कारण हुई है और प्रयागराज में भीड़ का भारी दबाव है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन पूरी तरह से राहत कार्य में जुटा है।”

योगी ने श्रद्धालुओं से संयम बनाए रखने की अपील की और कहा कि प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और अफवाहों से बचें।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज में करीब 9 से 10 करोड़ श्रद्धालु मौजूद हैं और सभी को सुरक्षा के मद्देनजर अपने नजदीकी घाटों पर पवित्र स्नान करने की सलाह दी।

इसी बीच, रेलवे ने श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए विशेष रेलगाड़ियों का आयोजन किया है।

यह हादसा गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों के संगम से करीब एक किलोमीटर दूर हुआ, जब बैरिकेड टूटने से भगदड़ मच गई। प्रशासन राहत कार्यों में जुटा हुआ है और घायल व्यक्तियों को इलाज दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button